पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास उर्फ फगुआ दास को खूंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

खूंटी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. उसने पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास उर्फ फगुआ दास को गिरफ्तार कर लिया है. तोरपा के एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उसे कहां से और कैसे गिरफ्तार किया गया.

खूंटी, चंदन कुमार : खूंटी पुलिस ने झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर श्रवण दास उर्फ फगुआ दास को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से देसी कट्टा, कारतूस और पीएलएफआई के पर्चा के अलावा मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शनिवार (2 सितंबर) को यह जानकारी दी.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

तोरपा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि रनिया थाना क्षेत्र के बिरता पहाड़ी क्षेत्र से श्रवण दास उर्फ फगुआ दास को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार यह पुलिस ने यह कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर श्रवण दास बिरता के जंगल में भ्रमणशील है.

आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था फगुआ

एसडीपीओ ने कहा कि पक्की सूचना थी कि श्रवण दास उर्फ फगुआ दास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. इससे पहले कि वह अपनी योजना पर अमल कर पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा के अलावा .315 बोर के दो जिंदा कारतूस, एके-47 के चार जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा और मोबाइल फोन मिले हैं.

Also Read: पीएलएफआई को एक और झटका, खूंटी पुलिस ने बरामद किया विस्फोटकों व गोलियों का जखीरा, दो गिरफ्तार

पीएलएफआई के एरिया कमांडर की गिरफ्तारी के लिए बनी थी टीम

ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने बिरता पहाड़ी क्षेत्र में छापामारी कर श्रवण दास को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि श्रवण दास पिछले कुछ समय से क्षेत्र में काफी सक्रिय था और संगठन को फिर से मजबूत करने का प्रयास कर रहा था.

रनिया का रहने वाला है पीएलएफआई कमांडर फगुआ

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर निचितपुर सदान टोली थाना रनिया का रहने वाला है. उसके खिलाफ मुरहू थाने में एक, तोरप थाने में दो, रनिया थाने में एक और कर्रा थाने में एक मामला दर्ज है. छापामारी दल में एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी, पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह, तपकरा के थाना प्रभारी रंजीत किशोर, रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, रनिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निशांत कुमार और संदीप कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: दो लाख के इनामी पीएलएफआई एरिया कमांडर दीत नाग को खूंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >