पवन सिंह का गाना ‘जिंदगी’ सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, 26 मिलियन से ज्यादा हुआ व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और रेणुका पवार का गाना जिंदगी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर का गाना हो या फिर फिल्म रिलीज होते ही वायरल हो जाती है. अब पवन सिंह और हरियाणा की प्रसिद्ध सिंगर रेणुका पवार का गाना जिंदगी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. गाने ने कुछ ही दिन में 26 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. इस वीडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इसे भी जमकर देखा जा रहा है. गाने में पवन सिंह के साथ सृष्टि तारे नजर आ रही हैं. ‘जिंदगी’ के बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं और इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है. इस वीडियो के डायरेक्टर और इसे एडिट दीपेश गोयल ने किया है. इस वीडियो को कोरियोग्राफ अमित सयाल ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >