शाहरुख खान के गाने 'झूमे जो' की आलोचना पर कोरियोग्राफर बॉस्को ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मायने नहीं रखता...

बॉस्को मार्टिस ने शाहरुख खान के साथ पहले स्वदेस में काम किया था. उनका कहना है कि आलोचना और ट्रोलिंग उनके लिए मायने नहीं रखती है. टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में बॉस्को ने कहा, "मेरा मानना है कि हर किसी की अपनी राय होती है.

शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. गुरुवार को इस फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो रिलीज कर दिया गया. एक तरफ कुछ लोगों ने इस गाने को पसंद किया. वहीं एक वर्ग प्रभावित करने में यह गाना विफल रहा. कई लोगों ने इसके कमजोर संगीत और लिरिक्स की आलोचना की. अब इसे लेकर गाने के कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिंस ने प्रतिक्रिया दी है.

हर किसी की अपनी राय होती है

बॉस्को मार्टिस ने शाहरुख खान के साथ पहले स्वदेस में काम किया था. उनका कहना है कि आलोचना और ट्रोलिंग उनके लिए मायने नहीं रखती है. टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में बॉस्को ने कहा, “मेरा मानना है कि हर किसी की अपनी राय होती है. सोशल मीडिया अपनी राय देने के लिए है और हर एक की अपनी राय है. इसलिए आपको वह करना चाहिए जो आपको करना है और वे वही करेंगे जो वे करना चाहते हैं.”

आलोचना वास्तव में मायने नहीं रखता है

उन्होंने आगे कहा कि, ”अभी हम ऐसी दुनिया में हैं जहां हर किसी की अपनी राय है और शायद हमें हर किसी की राय का सम्मान करना होगा और आगे बढ़ना होगा. जब तक लोगों का मनोरंजन किया जाता है, आलोचना या ट्रोलिंग वास्तव में मायने नहीं रखती है.”

बॉस्को ने शाहरुख संग शेयर की तस्वीर

बता दें कि गुरुवार को बॉस्को ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ एक तस्वीर साझा की थी. फोटो में शाहरुख ने ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है और अपने एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “यह निस्संदेह मेरे इंस्टा पेज पर मौजूद सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक है. इस तस्वीर को पाने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं मुझे पता है कि आप इसे क्लिक करने में बहुत शर्मीले थे और आप भी अपने एब्स दिखाने में शर्माते थे सर.. मेरे लिए ये जिंदगी भर के लिए अनमोल पल है.

Also Read: Bigg Boss: सलमान खान को जब-जब मिला प्रशंसकों का खूब प्यार, सुपरस्टार को बताया बेस्ट होस्ट
25 जनवरी को रिलीज होगी पठान

उन्होंने आगे लिखा था, ” इस तस्वीर के लिए हमारी चाल और पोज़ देने के लिए शाहरुख खान का बहुत-बहुत धन्यवाद. यह सब और चित्र क्रेडिट पूजा ददलानी को जाता है मैंने वास्तव में इसे चुराया है. आशा है कि हम सभी अपने शानदार #पठान का आनंद लेंगे. दीपिका पादुकोने आप ग्लैमर की मिसाल हैं. आप सुपर हॉट लग रही है.” बता दें कि फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >