Pathaan फिल्म देखने के लिए फैंस हुए ओवर एक्साइटेड, फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लेकर बुक किया पूरा थिएटर

शाहरुख खान की फिल्म पठान के लिए फैंस की गजब दीवानगी देखने को मिल रही है. ऐसे में एक बेताब फैन ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए मुंबई में पूरा एक थिएटर ही बुक कर लिया है. बता दें कि पठान से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. किंग खान को एक्शन करते देखने के लिए हर कोई उत्सुक है. पठान से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. एक फैन ने तो ओवर एक्साइटेड होते हुए फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है.

फैन ने बुक किया पूरा थिएटर

इस बात को G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कंफर्म किया है. उन्होंने बताया कि वह फैन किंग खान के एक्शन को बड़े बर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड था. मनोज देसाई ने कहा, “हां, यह बात सच है कि शाहरुख खान के लिए एक फैन ने पूरा थिएटर को बुक कर लिया है. बता दें कि गैटी गैलेक्सी ने पठान के लिए अपनी पॉलिसी चेंज की है, यहां हर फिल्म का पहला शो 12 बजे लगता था, लेकिन किंग खान की दीवानगी को देखते हुए थिएटर ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है.

पठान साइबेरिया की जमी हुई लेक बैकाल में शूट होने वाली पहली फिल्म

पठान फिल्म का एक सीक्वेंस साइबेरिया में बैकाल झील में शूट किया गया है. खास बात यह है कि यह वहां शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. बता दें कि बैकाल दुनिया की सबसे गहरी और मीठे पानी की सबसे बड़ी झील के रूप में जानी जाती है. सिद्धार्थ आनंद ने कहा, फिल्म दर्शकों को ऐसे दृश्य दिखाएगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा.

Also Read: शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, जानें पठान फिल्म से जुड़े कुछ रोचक और अनसुने किस्से
पठान की एडवांस बुकिंग

भारत में पठान की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले यानी 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी. पठान हर मायने में खास है, इसलिए ये फिल्म शुक्रवार के बजाय बुधवार को रिलीज हो रही है. फैंस गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे देख सकते हैं. यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया देशों में पठान के लिए काफी उत्साह दिख रहा है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म ने पहले ही इन बाजारों में एडवांस बुकिंग में भारी कमाई कर ली है. लगता है यूएई में पठान ने रईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >