परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई! तैयारियों में जुटे परिवार के लोग, यहां जानें इनसाइड डिटेल्स

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग रूमर्स इन-दिनों सुर्खियों में है. अब खबर है कि कपल अप्रैल के पहले हफ्ते में सगाई कर सकते हैं. ये इंटीमेट इंगेजमेंट होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे.

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में है. बीते दिनों कपल को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था. उससे पहले दोनों डिनर और लंच डेट पर दिखाई दिए थे. इनसब के बाद ऐसी खबरें चल रही थी कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले है. हालांकि अभी तक परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है. अब कपल की सगाई की बात सामने आई है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो परिणीति और राघव अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली में सगाई कर सकते हैं. ये समारोह काफी प्राइवेट होने वाला है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे. परिणीति पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और एक सूत्र ने खुलासा किया है कि वह समारोह की तैयारियों को देख रही हैं. दरअसल, राघव चड्ढा को हाल ही में दिल्ली एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया, यहां वो परी को रिसीव करने आये थे. फैंस दोनों की सगाई को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

दिल्ली में होगी सगाई

सूत्र कहते हैं कि यह एक बहुत ही प्राइवेट समारोह होगा. जिसमें केवल परिवार के सदस्य होंगे, और उनके सर्किट से बहुत करीबी दोस्त होंगे. वास्तव में, सगाई करने का क्षण एकदम सही लग रहा था, जब प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और मालती मैरी के साथ भारत आ रही थीं. उन्होंने अपनी भारत यात्रा की योजना भी इस तरह से बनाई थी कि वे समारोह में पहुंच सकें. साथ ही उनकी कजिन सिस्टर मीरा कपूर भी सेरेमनी के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं. परिणीति और राघव सभी के साथ अपने महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं. सगाई समारोह के बाद, परिणीति काम पर वापस आ जाएंगी और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन चली जाएंगी.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…
परिणीति और राघव एक साछ हुए थे स्पॉट

पिछले महीने, परिणीति ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी, जब उन्हें मुंबई में एक के बाद एक राजनेता चड्ढा के साथ देखा गया. इसके बाद जब पैपराजी ने उनसे राघव के बारे में पूछा था, तो एक्ट्रेस शर्मा गई और मुस्कुराते हुए कार में बैठ गई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन हो गया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. इससे पहले, एक सूत्र ने उनके रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा था, “परिणीति और राघव डेटिंग कर रहे हैं, और वे एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश हैं. वे एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं. दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे. बता दें कि राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं, संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं. वह नई दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में विदेश में अध्ययन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >