Subhash Chandra Bose Jayanti: बंगाल आगे आये, अपना गौरव बढ़ाये, देश का गौरव बढ़ाये, नेताजी की तरह संकल्पों को पूरा करने तक रुकना नहीं है

Subhash Chandra Bose Jayanti LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की अधिसूचना जारी होने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार (23 जनवरी) को कोलकाता में काफी गहमागमी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक मंच पर नजर आ सकती हैं. विक्टोरिया मेमोरियल और नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम का न्योता ममता बनर्जी को भी भेजा गया है. ममता बनर्जी की पार्टी नेताजी की जयंती पर देशनायक दिवस मना रही है, तो भारत सरकार पराक्रम दिवस मना रहा है. नेताजी की जयंती और उससे जुड़े तमाम कार्यक्रमों से अपडेट रहने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

जय हिंद के नारे के साथ विक्टोरिया मेमोरियल पर पराक्रम दिवस का हुआ समापन

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

बंगाल आगे आये, अपना गौरव बढ़ाये, देश का गौरव बढ़ाये, नेताजी की तरह हमें भी अपने संकल्पों को पूरा करने तक रुकना नहीं है

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

भारत पर कितना गौरव होता नेताजी को

नेताजी होते, तो उन्हें कैसा लगता जब वह देखते कि वैक्सीन जैसे आधुनिक समाधान भारत खुद तैयार कर रहा है. इतनी बड़ी महामारी से भारत खुद लड़ रहा है. वैक्सीन से दुनिया के अन्य देशों की भारत मदद कर रहा है, तो उन्हें कितना गर्व होता.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

एलएसी से एलओसी तक सशक्त भारत का अवतार दुनिया देख रही है

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

अगर आप खुद के लिए सच्चे हैं, तो आप दुनिया के लिए गलत नहीं हो सकते : मोदी

नेताजी ने कहा था कि अगर आप खुद के लिए सच्चे हैं, तो आप दुनिया के लिए गलत नहीं हो सकता. हमें दुनिया के लिए बेहतरीन क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाने होंगे. कुछ भी कमतर नहीं. जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट वाले उत्पाद.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

आत्मसंकल्प से पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य

नेताजी ने कहा था कि हमारे पास वो उद्देश्य और शक्ति होनी चाहिए, जो हमें साहस और वीरतापूर्वक तरीके से शासन करने के लिए प्रेरित करे. आज हमारे पास उद्देश्य भी और शक्ति भी. आत्मनिर्भर भारत का हमारा लक्ष्य, हमारे आत्मसंकल्प से पूरा होगा.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

किसी को बुलाकर अपमान करना ठीक नहीं : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि किसी को बुलाकर उसका अपमान करना ठीक नहीं.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

हर साल नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनायेंगे : नरेंद्र मोदी

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

बंगाल के महापुरुषों ने सुधारों की नींव रखी

स्वामी रामकृष्ण परमहंस, चैतन्य महापुरुष, अरविंदो, स्वामी विवेकानंद जैसे संतों ने इस पुण्य भूमि को त्याग, सेवा और अध्यात्म से अलौकिक बनाया. ईश्वरचंद्र विद्यासागर, राजाराम मोहन राय, हरिश्चंद्र ठाकुर जैसे अनेक महापुरुषों ने समाज सुधार करके देश में नयी सुधारों की नींव रखी.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

मोदी ने रवींद्रनाथ, बंकिम चंद्र, शरतचंद्र को याद किया

बालक सुभाष को नेताजी बनाने वाले, उनके जीवन को तप-त्याग और तितिक्षा से भरने वाले बंगाल की इस पुण्य भूमि को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, शरतचंद्र जैसे महापुरुषों ने इस पुण्य भूमि को राष्ट्रभक्ति की भावना से भरा.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

नेताजी ने कहा था, मैं तुमसे आजादी मांगूंगा नहीं, छीनकर लूंगा : मोदी

नेताजी ने दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के सामने तनकर कहा था कि मैं तुमसे आजादी मांगूंगा नहीं, छीनकर आजादी लूंगा. आज के दिन नेताजी का जन्म नहीं हुआ था. भारत के आत्मगौरव का जन्म हुआ था.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

नेताजी ने आजाद भारत के सपने को नयी दिशा दी

125 वर्ष पहले आज के ही दिन मां भारती की गोद में उस वीर सपूत ने जन्म लिया था, जिसने आजाद भारत के सपने को नयी दिशा दी.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम सुनते ही एक नयी ऊर्जा का संचार होता है: पीएम मोदी

विकट से विकट परिस्थिति में भी इतना हौसला और साहस मिल जाता है कि दुनिया की बड़ी से बड़ी चुनौती ठहर जाती है. मैं आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में अपना शीष झुकाता हूं. उन्हें नमन करता हूं. नमन करता हूं उस मां को. ब्रह्मा देवी जी को, जिन्होंने नेता जी को जन्म दिया.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

प्रधानमंत्री ने नेताजी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट जारी किये

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

ऊषा उत्थुप की प्रस्तुति ‘एकला चलो रे…’

नेताजी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विक्टोरिया मेमोरियल में पराक्रम दिवस का आयोजन चल रहा है. मशहूर पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप ने रवींद्र नाथ टैगोर के गीत ‘एकला चलो रे…’ की प्रस्तुति दी.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

पीएम ने विक्टोरिया मेमोरियल का दौरा किया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्टोरिया मेमोरियल का दौरा किया. उनके साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी थीं.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

प्रधानमंत्री ने नेताजी भवन का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता पहुंचने के बाद नेताजी भवन का दौरा किया. इसके बाद वह नेशनल लाइब्रेरी पहुंचे. यहां 21वीं सदी में ‘नेताजी की विरासत का पुन:अवलोकन’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है. वहां कलाकारों की ओर से एक प्रदर्शनी लगायी गयी है.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी पहुंच गये हैं. थोड़ी देर में वह पराक्रम दिवस को संबोधित करेंगे.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

रेस कोर्स मैदान में हेलीपैड पर उतरे पीएम मोदी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गये हैं. रेस कोर्स मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतरा. राज्यपाल जगदीप धनखड़ व राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. प्रधानमंत्री यहां से सबसे पहले एल्गिन रोड स्थित नेताजी के आवास जायेंगे. उसके बाद नेताजी जयंती पर नेशनल लाइब्रेरी व विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे, पराक्रम दिवस को संबोधित करेंगे

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

ममता बनर्जी के बाद अब प्रधानमंत्री जायेंगे नेताजी भवन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता स्थित नेताजी भवन जायेंगे. यह जानकारी नेताजी के परिवार के सदस्य सुगत बसु ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह में बेहतर आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आयीं थीं. कुछ देर पहले पीएमओ से फोन आया कि प्रधानमंत्री दोपहर में नेताजी भवन आना चाहते हैं.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

कोलकाता को भी भारत की राजधानी बनाया जाये

ममता बनर्जी ने कोलकाता को भारत की एक राजधानी बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में कोलकाता ही देश की राजधानी होती थी. दिल्ली में क्या है? दिल्ली में तो अधिकतर बाहरी लोग रहते हैं. हालांकि, वहां के लोग अच्छे हैं. वहां का मुख्यमंत्री अरविंद भी अच्छा है. उसे भी केंद्र सरकार काम नहीं करने दे रही.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

भारत के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रेड रोड में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास को भूल जाने से काम नहीं चलेगा. इतिहास नये सिरे से नहीं लिखा जाता. इतिहास को समझना पड़ता है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे आवेग हैं, हमारे चिंतन, मनन, दर्शन हैं.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

योजना आयोग को वापस लाना होगा, ममता बनर्जी की मांग

ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जिस योजना आयोग की शुरुआत की थी, उस योजना आयोग को फिर से स्थापित करना होगा.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

केंद्र और राज्य के बीच संवाद खत्म हो रहा है

ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र और राज्य के संबंध खत्म हो गये हैं. केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें बात नहीं कर पातीं. पहले हम अपने अधिकारियों के साथ योजना आयोग के दफ्तर में जाते थे. अपनी योजनाओं के बारे में उनसे चर्चा करते थे. आज वो माहौल नहीं है. केंद्र-राज्य सहयोग खत्म हो रहा है. दोनों के बीच का संवाद खत्म हो रहा है.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

नेताजी के योजना आयोग को खत्म करके नीति आयोग बना दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने योजना आयोग की स्थापना की थी. इस सरकार ने उसे खत्म करके नीति आयोग बना दिया. नीति आयोग बना सकते थे, लेकिन इसके लिए प्लानिंग कमीशन को खत्म करने की क्या जरूरत थी.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

वीर योद्धा ही नहीं, देश के सच्चे सपूत थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस : ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक वीर योद्धा ही नहीं थे. उन्होंने अंडमान में जाकर शहीद द्वीप एवं स्वराज्य द्वीप पर तिरंगा फहराया था. उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी. वह देश के सच्चे सपूत थे.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

बंगाल से हुआ था स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रपात

पश्चिम बंगाल से स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रपात हुआ था. 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम बंगाल से शुरू हुआ था. मंगल पांडेय ने बैरकपुर में इसका आगाज किया. नेताजी की लड़ाई से अंग्रेज भयभीत हो गये थे. इसलिए उन्हें हटा दिया गया.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करना होगा

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करना ही होगा.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

देश के चार कोने में चार राजधानी होनी चाहिए : ममता बनर्जी

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

मोदी सरकार के पराक्रम दिवस पर ममता का कटाक्ष, क्या है पराक्रम?

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

बंगाल कभी शीश नहीं झुकायेगा, सिर ऊंचा करके चलना जानता है बंगाल

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जानना होगा, रेड रोड में बोलीं ममता बनर्जी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जानना होगा. रेड रोड में बोलीं ममता बनर्जी. उन्होंने कहा कि सभी धर्म, जाति एवं प्रांत के नेता थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस. अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल की नीति को तोड़ने के लिए नेताजी ने काम किया था.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

ममता बनर्जी रेड रोड पहुंचीं

ममता बनर्जी रेड रोड पहुंचीं, थोड़ी देर में केंद्र की मोदी सरकार पर बोलेंगी हमला

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

वामदलों ने भी नेताजी की जयंती मनायी

वामदलों ने भी नेताजी की जयंती मनायी. इस अवसर पर महाजाति सदन से सुबोध मल्लिक स्क्वायर तक एक पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा में विमान बोस, सूर्यकांत मिश्र, मोहम्मद सलिम जैसे वाम मोर्चा के शीर्ष नेता शामिल हुए.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

पीएम मोदी ने किया ट्वीट : पराक्रम दिवस मनाने कोलकाता आ रहा हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने खुद ट्वीट करके कहा है कि पराक्रम दिवस मनाने और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता के रास्ते में हूं.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

ममता ने बताया, क्यों मना रही हैं देशनायक दिवस

नेताजी भवन में ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी एक दर्शन हैं, उनके जैसे देशप्रेमी बहुत कम हुए. नेताजी का मतलब है एक आवेग. रवींद्रनाथ टैगोर ने सबसे पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस को देशनायक की संज्ञा दी थी. इसलिए तृणमूल कांग्रेस की सरकार उनकी 125वीं जयंती को देशनायक दिवस के रूप में मना रहा है.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

कोलकाता में INA मोनूमेंट के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद

युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के देशनायक दिवस मनाने के फैसले का स्वागत किया है. अभिषेक ने ट्वीट करके ममता बनर्जी सरकार की ओर से राजारहाट में INA मोनूमेंट बनाये जाने के फैसले के लिए ममता को धन्यवाद दिया है.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद किया जाता रहेगा.

11:18 PM. 23 Jan 21 11:18 PM. 23 Jan

ममता बनर्जी ने शुरू किया 9 किलोमीटर लंबा रोड शो

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 9 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हो चुका है. श्याम बाजार से शुरू हुआ यह रोड शो कोलकाता के रेड रोड तक जायेगा.

6:10 PM. 23 Jan 21 6:10 PM. 23 Jan

Parakram Diwas vs Deshnayak Diwas LIVE: कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की अधिसूचना जारी होने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार (23 जनवरी) को कोलकाता में काफी गहमागमी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक मंच पर नजर आ सकती हैं. विक्टोरिया मेमोरियल और नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम का न्योता ममता बनर्जी को भी भेजा गया है. ममता बनर्जी की पार्टी नेताजी की जयंती पर देशनायक दिवस मना रही है, तो भारत सरकार पराक्रम दिवस मना रहा है. नेताजी की जयंती और उससे जुड़े तमाम कार्यक्रमों से अपडेट रहने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

6:10 PM. 23 Jan 21 6:10 PM. 23 Jan

Posted By : Mithilesh Jha

मुख्य बातें

Subhash Chandra Bose Jayanti LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की अधिसूचना जारी होने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार (23 जनवरी) को कोलकाता में काफी गहमागमी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक मंच पर नजर आ सकती हैं. विक्टोरिया मेमोरियल और नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम का न्योता ममता बनर्जी को भी भेजा गया है. ममता बनर्जी की पार्टी नेताजी की जयंती पर देशनायक दिवस मना रही है, तो भारत सरकार पराक्रम दिवस मना रहा है. नेताजी की जयंती और उससे जुड़े तमाम कार्यक्रमों से अपडेट रहने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >