Panchayat 3 OTT : क्या फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी? पंचायत 3 में होगा रिवील

1 / 1
Panchayat 3 OTT : क्या फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी? पंचायत 3 में होगा रिवील
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat 3 OTT : क्या फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी? पंचायत 3 में होगा रिवील

Panchayat 3 OTT: वेब सीरीज पंचायत सीजन 1 और पंचायत सीजन 2 को दर्शकों ने काफी पंसद किया था. दूसरे सीजन के बाद फैंस दिल थाम कर पंचायत 3 का इंतजार कर रहे हैं. जितेंद्र कुमार के सीरीज को लेकर नया अपडेट आया है.

वेब सीरीज पंचायत सीजन 1 और पंचायत सीजन 2 पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया. मेकर्स , वेब सीरीज पंचायत 3 लेकर आ रहे हैं, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं.

‘पंचायत3’ 2024 की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है, जिसके रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. जितेंद्र कुमार इसमें फुलेरा गांव के सचिव जी का किरदार निभाते है.

कुछ समय पहले ही अमेजॉन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन से जितेंद्र कुमार का पहला जारी किया गया था. फोटो में, शो में पंचायत सचिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अपनी पीठ पर बैग के साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘पंचायत सीजन 3’ 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. इस दिन सीरीज रिलीज नहीं हुई.

लेटेस्ट रिपोर्ट्स से पता चला है कि पंचायत 3 मार्च या अप्रैल 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अगर खबर सच हुई तो ये रात के बाद 12 बजे से 12:30 बजे के बीच प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

जितेंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि टीवीएफ में, वे उस तरह के शो बनाते हैं, जो वे देखना चाहते हैं. मालगुडी डेज उनमें से एक है. इसलिए उन्होंने सोचा कि उन्हें आज के किसी गांव में एक शो बनाना चाहिए.

टीवीएफ के पंचायत के दूसरे सीजन ने हाल ही में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) का पुरस्कार जीता था.

Also Read: Suspense Thriller Web Series: अगर आप हैं स्पाई-थ्रिलर के शौकीन, तो देखिए ये 8 वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट

पहले बताया गया था कि अमेजॉन प्राइम वीडियो ने संकेत दिया कि पंचायत सीजन 3, 15 जनवरी को स्ट्रीमिंग हो सकती है, हालांकि ऐसा हुआ नहीं था. लगातार सीरीज के रिलीज डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है.

‘पंचायत’ सीजन 2 में सांविका रिंकी के रोल में नजर आई थी. सचिव जी और रिंकी के बीच इस सीजन में दोस्ती हो गई थी. हालांकि तीसरे सीजन में उनके बीच रोमांस शुरू होगा या नहीं, इसपर सस्पेंस बरकरार है.

पंचायत में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता रजवार है. नये सीजन में कुछ नये चेहरे फैंस को देखने मिलेगा.

Also Read: Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >