Panchayat 3 से लेकर Gandhi Godse तक, OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं ये धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख

1 / 1
Panchayat 3 से लेकर Gandhi Godse तक, OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं ये धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat 3 से लेकर Gandhi Godse तक, OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं ये धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख

आजकल हर तरफ ओटीटी की ही धूम है. जी हां जिसे देखों वीकेंड हो या ऑफिस से घर जाने का टाइम, मोबाइल में वेब सीरीज और फिल्में एंजॉय करते हैं. आइये जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज है, जो डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

‘द केरल स्टोरी’ और ‘पंचायत 3‘ जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज है, जिसके रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इनमें पंचायत 3 से लेकर डंकी और द केरल स्टोरी जैसी वेब सीरीज और फिल्में शामिल है.

2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्���ोरी‘, सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित एक भारतीय ड्रामा फिल्म है. इसमेंमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये 16 फरवरी को जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

‘डंकी’ 2023 की हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित और संपादित फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा किया गया था. कलाकारों की टोली में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विकी कौशल एक विशेष भूमिका में हैं, और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर 9 फरवरी से एंजॉय कर सकते हैं.

‘गांधी गोडसे – एक युद्ध’ भारतीय-हिंदी भाषा में एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो 2023 में रिलीज हुई थी. इस काल्पनिक कहानी में, फिल्म एक वैकल्पिक वास्तविकता को चित्रित करती है, जहां महात्मा गांधी, हत्या के सामने झुकने के बजाय, अपने जीवन पर प्रयास से बच जाते हैं. ये सोनी लिव पर मार्च से स्ट्रीम होने की उम्मीद है.

‘द लेडी किलर’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2023 में अजय बहल के निर्देशन में सामने आई थी. इस मनोरंजक कहानी में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभाते हैं. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. हालांकि डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

Also Read: Merry Christmas OTT Release Date: कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें तारीख

गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब ज्यादा इसे पसंद नहीं किया गया था. अब इसकी ओटीटी डिटेल्स सामने आ गई है. ये कुछ महीनों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

‘पंचायत’ एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक की कहानी है, जो सीमित नौकरी के अवसरों के कारण उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज के गांव में स्थित एक पंचायत कार्यालय में सचिव की भूमिका निभाता है.

इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 फरवरी से देख सकते हैं. हालांकि इसी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Also Read: Mirzapur 3 OTT Release: पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >