Pathaan: पाकिस्तानी गाने की नकल है बेशर्म रंग? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर इशारों में कही बड़ी बात

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है. कुछ समय पहले रिलीज हुए गाने बेशर्म रंग को लेकर काफी विवाद मचा. अब गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बड़ी बात कह दी है.

Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) इसी महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का गाना बेशर्म रंग पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. पहले दीपिका पादुकोण के ऑरेंज बिकिनी पहनने पर काफी हंगामा हुआ. इसे लेकर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी. अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने गाने को लेकर नये सवाल किए है.

पाकिस्तानी सिंगर का ये वीडियो वायरल

पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सज्जाद कहते है, मैं यूटयूब पर एक कुछ नयी फिल्मों के म्यूजिक सुन रहा था, तो मुझे अपना 25-26 साल पुराना एक गाना याद आ गया. उसके बाद वो अपना गाना ‘अब के हम बिछड़े’ पूरा गाकर सुनाते है. इसका म्यूजिक पूरा ‘बेशर्म रंग’ से मिलता-जुलता है. सिंगर ने फिल्म और गाने का नाम लिए बिना मेकर्स पर इसके कॉपी होने की बात कह दी है.

यूजर्स के कमेंट

सज्जाद अली के वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह पठान से “बेशर्म रंग” जैसा लगता है. एक यूजर ने लिखा, पठान फिल्म ने आपका गाना ले लिया. एक यूजर ने लिखा, सुंदर रचना और गीत और यह दुख की बात है कि उन्होंने आपको कोई श्रेय दिए बिना इसे चुरा लिया.

Also Read: शाहरुख की ऑनस्‍क्रीन बेटी अंजलि ने विदेशी बॉयफ्रेंड से की सगाई, इतने सालों में काफी बदल गई एक्ट्रेस, PIC
प्रसून जोशी ने कही थी ये बात

हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ‘पठान’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा, “पठान सीबीएफसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच प्रक्रिया से गुजरे. समिति ने निर्माताओं को फिल्म में गाने सहित सुझाए गए बदलावों को लागू करने और थियेटर रिलीज से पहले रिवाइज्ड कॉपी जमा करने के लिए निर्देशित किया है.” बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ जनवरी 2023 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >