गुजरात चुनाव 2022: भाजपा और कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाएगी छोटी पार्टियां, पढ़ें ये रिपोर्ट

Gujarat Election 2022: छोटी पार्टियों के चुनावी मैदान में आ जाने से अब देखने वाली बात है कि भाजपा या कांग्रेस को कितना नुकसान होता है. इस बीच पिछले दिनों एबीपी न्यूज-सी वोटर द्वारा चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कया गया. इस सर्वे पर नजर डालें तो जहां भाजपा और कांग्रेस के मत प्रतिशत में कमी देखी जा सकती है.

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान दिवाली के बाद कर दिया जाएगा. इसके पहले ही सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बार मैदान में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियां भी हैं जो जनता को लुभाने में लगी हुईं है. इन्हीं पार्टियों में एक नाम आम आदमी पार्टी (आप)का है जबकि दूसरी पार्टी साउथ के दिग्गज नेता चंद्रशेखर राव यानी केसीआर की पार्टी टीआरएस है. कुछ दिन पहले ही केसीआर ने संकेत दिये थे कि उनकी पार्टी गुजरात में अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके इतर आम आदमी पार्टी के नेता और संयोजक अरविंद केजरीवाल साफ कह चुके हैं कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

इन पार्टियों के चुनावी मैदान में आ जाने से अब देखने वाली बात है कि भाजपा या कांग्रेस को कितना नुकसान होता है. इस बीच पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर द्वारा चुनाव पूर्व सर्वेक्षण किया गया. इस सर्वे पर नजर डालें तो जहां भाजपा और कांग्रेस के मत प्रतिशत में कमी देखी जा सकती है वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को उल्लेखनीय मत प्रतिशत हासिल होने की संभावना व्यक्त की गयी है. हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ को 182 सदस्यीय विधानसभा में महज एक या दो सीट ही गुजरात में मिलती नजर आ रही है.

कांग्रेस को 36-44 सीट

एबीपी न्यूज-सी वोटर द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस को 36-44 सीट मिल सकती हैं. बताया जा रहा है कि इस ओपिनियन पोल में जिन लोगों से राय ली गयी उनमें ज्यादातर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूसरे कार्यकाल में पक्ष में दिखे. एबीपी न्यूज की ओर से एक विज्ञप्ति आयी है जिसमें कहा गया है कि एबीपी न्यूज -सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा के गुजरात में 1995 के बाद से लगातार सातवीं बार चुनाव जीतने का अनुमान है.

Also Read: Gujarat Election 2022: महेसाणा विधानसभा सीट से ‘आप’ ने इसे उतारा मैदान में, जानें क्यों खास है यह सीट
पार्टियों का वोट प्रतिशत

सर्वेक्षण में कहा गया कि भाजपा को 135-143 सीट मिलने की संभावना नजर आ रही है जो 2017 में उसे मिली 99 सीट के मुकाबले बहुत ज्‍यादा है. इस ओपिनियन पोल में अनुमान व्यक्त किया गया है कि भाजपा को 46.8 प्रतिशत (2017 के 49.1 फीसद से कम), कांग्रेस को 32.3 प्रतिशत (2017 के 41.4 फीसद से कम) वोट मिलेंगे जबकि आप को 17.4 फीसद वोट मिल सकते हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि बाद के वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >