Krutrim AI : नया देसी AI मॉडल पेश कर OLA ने खड़ी कर दी ChatGPT, Gemini के सामने चुनौती

what is krutrim ai ola ceo bhavish aggarwal news – AI की दुनिया में ChatGPT, Google Bard और Gemini AI जैसे बड़े नाम पहले ही स्थापित हैं. अब भारतीय एआई तकनीक इन सब से टक्कर लेगी. ओला ने नया देसी एआई मॉडल पेश कर विदेशी एआई टूल्स के लिए चुनौती खड़ी कर दी है.

Ola Krutrim AI Model : ओला कैब (Ola Cabs) और ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल कृत्रिम (Krutrim AI) पेश कर दिया है. यह मॉडल ओपनएआई (OpenAI) के चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) और गूगल (Google) के बार्ड (Bard) को टक्कर देनेवाला बताया जा रहा है. भाविश अग्रवाल ने लॉन्च इवेंट के दौरान कृत्रिम से पावर्ड AI चैटबॉट दिखाया, जो चैटजीपीटी और बार्ड की ही तरह सवालों के जवाब देता है. यह 22 भारतीय भाषाओं को समझ सकता है और हिंदी, तेलुगु, मराठी जैसी 10 भाषाओं में टेक्स्ट तैयार कर सकता है. भाविश अग्रवाल ने बताया कि अभी www.olakrutrim.com पर जाकर चैटबॉट के लिए साइन-अप कर सकते हैं. इसका अर्ली ऐक्सेस बैचेज में मिलना शुरू हो गया है. अगले महीने के आखिर से यह सबके के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

6 भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम

AI की दुनिया में ChatGPT, Google Bard और Gemini AI जैसे बड़े नाम पहले ही स्थापित हैं. अब भारतीय एआई तकनीक इन सब से टक्कर लेगी. ओला ने नया देसी एआई मॉडल पेश कर विदेशी एआई टूल्स के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. कृत्रिम एआई की खास बात है कि यह 6 भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम है. इससे कंपनी को भारतीय जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. यूजर्स आसानी से मातृभाषा में इससे सवाल पूछ सकते हैं. कृत्रिम एआई कई भारतीय भाषाओं में जवाब देगा.

Also Read: ChatGPT से कैसे मुकाबला करेगा Google का नया AI टूल Gemini

अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगा कृत्रिम प्रो

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कृत्रिम एआई मॉडल दो साइज में आयेगा. पहला है- बेस मॉडल, जिसके बारे में दावा है कि इसे 2 ट्रिलियन टोकन और यूनीक डेटासेट पर ट्रेन किया गया है. बता दें कि बातचीत में इस्तेमाल होने वाले सब-वर्ड को टोकन कहा जाता है. वहीं, इसके लार्ज मॉडल का नाम कृत्रिम प्रो (Krutrim Pro) है. ओला की योजना इसे अगली तिमाही में लॉन्च करने की है.

कृत्रिम है लार्ज लैंगवेज मॉडल

ओला का कृत्रिम एक लार्ज लैंगवेज मॉडल (LLM) है. LLM एक डीप लर्निंग एल्गोरिदम है. इन्हें बड़े डेटासेट का इस्तेमाल कर ट्रेन किया जाता है, इसी कारण से इसे लार्ज कहते हैं. यह मॉडल को ट्रांसलेट करने, प्रेडिक्ट करने के अलावा टेक्स्ट और अन्य कंटेंट को जनरेट करने में सक्षम बनाता है. ओला का नया टूल भारत का पहला फुल स्टैक एआई के रूप में कैटेगराइज किया गया है. कंपनी का दावा है कि कृत्रिम स्थानीय भारतीय ज्ञान, भाषाओं और डेटा पर बनाया गया है. अग्रवाल ने इस टूल को सबके लिए फायदेमंद बताया है. हालांकि यह अभी क्लियर नहीं है कि यह टूल किस तरह काम करेगा और आम लोगों को क्या सुविधाएं देगा.

Also Read: Grok AI चैटबॉट क्या है? X के प्रीमियम मेंबर्स को Elon Musk देंगे यह सौगात

भारतीय भाषा और डेटा पर बना

लार्ज लैंगवेज मॉडल मानव मस्तिष्क से प्रेरित कंप्यूटिंग सिस्टम हैं. इसे न्यूरल नेटवर्क के रूप में भी जाना जाता है. लार्ज लैंगवेज मॉडल को प्रोटीन संरचनाओं को समझने, सॉफ्टवेयर कोड लिखने जैसे कई कामों के लिए ट्रेन किया जा सकता है. आपको बता दें कि भाविश अग्रवाल ने अप्रैल 2023 में कृत्रिम एआई डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी बनायी थी. भाविश अग्रवाल के अलावा, कृष्णमूर्ति वेणुगोपाला टेनेटी कंपनी के दूसरे डायरेक्टर हैं. भाविश अग्रवाल की अन्य कंपनियों – ओला कैब्स और ओला इलेक्ट्रिक के भी डायरेक्टर हैं कृष्णमूर्ति वेणुगोपाला टेनेटी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >