‘संबाद’ के संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को बीजद से निष्कासित किया गया

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के सुप्रीमो नवीन पटनायक ने ओडिया समाचार पत्र ‘संबाद’ के संपादक सौम्य रंजन पटनायक और एक अन्य नेता सुधांशु शेखर परीडा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ओडिया दैनिक समाचार पत्र ‘संबाद’ के मालिक-संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को बृहस्पतिवार (21 सितंबर) को पार्टी से निष्कासित कर दिया. नवीन पटनायक ने यहां पत्रकारों से कहा कि बीजद के दो विधायकों को निष्कासित कर दिया गया है. रेमुना से विधायक सुधांशु शेखर परीडा और खंडपाड़ा से विधायक सौम्य रंजन पटनायक को निष्कासित किया गया है. सौम्य रंजन पटनायक को इससे पहले 12 सितंबर को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. ओडिया दैनिक समाचार पत्र ‘संबाद’ के संपादक के रूप में, उन्होंने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए दो संपादकीय लिखे थे. उन्होंने कथित तौर पर अपने आधिकारिक पद से परे प्रभाव बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन की आलोचना की थी.

300 से अधिक कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों का ऋण लेने का आरोप

सौम्य रंजन पटनायक के खिलाफ कार्रवाई ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद हुई है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हस्ताक्षर वाले बीजद के एक बयान में कहा गया है कि यह संगठित बैंक धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिसमें फर्जी तरीकों और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके संबाद के 300 से अधिक कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों रुपये का ऋण लिया गया.

परीडा पर किसानों की सब्सिडी के दुरुपयोग का आरोप

इसी तरह, ओडिशा के रेमुना विधानसभा सीट से विधायक सुधांशु शेखर परीडा पर किसानों के लिए दी गई तीन करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी के दुरुपयोग का आरोप है. बीजद के प्रेस नोट में कहा गया है कि लोकायुक्त के आदेश के बाद राज्य सतर्कता विभाग मामले की जांच कर रहा है.

Also Read: ओडिशा : बीजू जनता दल ने सौम्य रंजन को उपाध्यक्ष पद से हटाया
Also Read: ओड़िया दैनिक ‘संबाद’ के कार्यालय पर EOW ने मारा छापा, विधायक सौम्य रंजन पटनायक का है यह दफ्तर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >