Nushrratt Bharuccha: प्यार का पंचनामा नहीं बल्कि इस फिल्म से छा गई नुसरत, लुक्स को लेकर झेलना पड़ा रिजेक्शन

Nushrratt Bharuccha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. प्यार का पंचनामा में उनकी एक्टिंग का बोलबाला रहा. आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताएंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अदाकारा अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर फैंस को दीवाना बनाती है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस ने यूं तो कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया है, लेकिन प्यार का पंचनामा में उनके डायलॉग्स काफी फेमस हो गए और आज भी फैंस रील्स बनाते है. आइये अदाकारा के जन्मदिन पर उनकी जीवन से जुड़ी कुछ बाते जानते हैं.

इन फिल्मों से नुसरत की चमकी किस्मत

नुसरत भरुचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई के दाऊदी बोहरा परिवार में हुआ था. वह उनके पिता तनवीर भरुचा, एक व्यापारी और मां तसनीम भरुचा, एक होम मेकर हैं. एक्ट्रेस ने जय संतोषी मां (2006) के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की. भरुचा को लव सेक्स और धोखा (2010) और प्यार का पंचनामा (2011) के साथ सफलता मिली. इन फिल्मों के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले. इसके बाद उन्होंने ड्रीम गर्ल (2019), छोरी (2021), जनहित में जारी (2022) और राम सेतु (2022) में अभिनय किया.

टेलीविजन से की शुरुआत

नुसरत भरुचा ने साल 2002 की टेलीविजन सीरीज किटी पार्टी में एक छोटी भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने कल किसने देखा (2009) में कैमियो किया था और तेलुगु फिल्म ताज महल (2010) में काम किया था. उनकी अंतिम टेलीविजन भूमिका सेवन में द्रिशिका कश्यप के रूप में हुई. साल 2021 में, उन्होंने यो यो हनी सिंह के संगीत वीडियो “सइयां जी” में काम किया. ये गाना काफी हिट साबित हुआ था. उन्होंने रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो भी किया था. बता दें कि एक वक्त था जब नुसरत को उनके लुक्स को लेकर रिजेक्ट कर दिया जाता है. उन्हें घंटों लाइनों में खड़े रहना पड़ता था.

Also Read: Vicky Kaushal Net Worth: इस फिल्म से चमकी किस्मत… सुनहरा सफर तय कर आज करोड़ों के मालिक हैं विक्की कौशल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >