Adelaide final: नोवाक जोकोविच ने करियर का 92वां एकल खिताब जीता, फाइनल में सेबेस्टियन कोरडा को हराया

नोवाक जोकोविच को दानिल मेदवेदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय चला मैराथन फाइनल खेला और करियर का 92वां एकल खिताब अपने नाम किया.

चोट के बावजूद नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के गैर वरीय सेबेस्टियन कोरडा को 6-7, 7-6 और 6-4 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल खिताब जीत लिया.

नोवाक जोकोविच ने जीता करियर का 92वां एकल खिताब

नोवाक जोकोविच को दानिल मेदवेदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय चला मैराथन फाइनल खेला और करियर का 92वां एकल खिताब अपने नाम किया.

नोवाक का एडीलेड में दूसरा खिताब

एडीलेड में यह उनका दूसरा खिताब है. इससे पहले 2007 में 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने खिताब जीता था.

खिताब जीतने के बाद क्या बोले नोवाक जोकोविच

एडीलेड इंटरनेशनल खिताब जीतने के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा, यह एक अद्भुत सप्ताह रहा है और आप लोगों ने इसे और भी खास बना दिया है. मेरे लिए यहां खड़ा होना निश्चित रूप से एक उपहार है. मैंने ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए आज और पूरे सप्ताह में यह सब दिया. पिछले 10 दिनों में मुझे जो समर्थन मिला वह कुछ ऐसा है जो मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कई बार अनुभव किया है, इसलिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.

Also Read: Wimbledon 2022: नोवाक जोकोविच सातवीं बार बने विंबलडन चैंपियन, फाइनल मुकाबले में निक किर्गियोस को हराया

महिला वर्ग में एरीना सबालेंका ने जीता खिताब

इससे पहले महिला वर्ग में दूसरी वरीय एरीना सबालेंका ने क्वालीफायर लिंडा नोसकोवा को सीधे सेट में हराकर अपना 11वां डब्यूटीए टूर एकल और लगभग दो साल में पहला एकल खिताब जीता. सबालेंका ने डब्यूटीए स्तर पर पहली बार फाइनल में जगह बनाने के दौरान तीसरी वरीय दारिया कसात्किना और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को हराने वाली 18 साल की नोसकोवा को 6-2 7-6 से हराया. सबालेंका ने अपनी खिताबी जीत के दौरान पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >