रणबीर कपूर नहीं बॉलीवुड का ये एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में आएंगे नजर, क्रिकेटर ने दी हरी झंडी!

बड़े पर्दे पर दादा सौरव गांगुली की भूमिका कौन करेगा? इसे जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. खबरों की मानें तो इसमें पहले रणबीर कपूर को लेने की बात चल रही थी. लेकिन अब इसमें एक नये एक्टर की एंट्री हुई है.

Sourav Ganguly biopic: भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक पिछले कुछ समय समय से चर्चा में है. पहले खबर आई थी कि इसमें रणबीर कपूर, सौरव गांगुली का रोल निभाएंगे. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) भारतीय क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आयुष्मान के फैंस ये खबर जानकर काफी खुश होंगे.

बड़े पर्दे पर दादा सौरव गांगुली की भूमिका कौन करेगा? इसे जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. खबरों की माने तो यह आयुष्मान खुराना हैं जो बायोपिक के लिए दिग्गज क्रिकेटर की जगह लेंगे. PeepingMoon.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स आयुष्मान को इस प्रोजेक्ट में लेने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं. पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही है.

इस रिपोर्ट के अनुसार, सौरव गांगुली ने भी आयुष्मान खुराना को बड़े पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए हरी झंडी दे दी है. कहा जा रहा है कि वो जल्द ही आयुष्मान खुराना से मिलेंगे. एक्टर सौरव गांगुली की भूमिका निभाने के लिए आइडल पसन्द है क्योंकि वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज भी है. बातचीत चल रही है और सिर्फ पेपर्स पर साइन करना बचा हुआ है.

Also Read: Dream Girl 2: 7 जुलाई नहीं अब इस दिन ‘पूजा’ को कर पाएंगे आप कॉल, आयुष्मान खुराना ने शेयर की नयी रिलीज डेट

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रीजर जारी कर दिया गया है. फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है. रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में आई थी और ये सुपरहिट रही थी. इसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा थी. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या पांडे है. यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह भी अहम रोल में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >