स्मार्टवॉच का बाजार लूटने आया यह धांसू प्रोडक्ट, कम दाम में खूबियां ज्यादा

Affordable Premium Smartwatch – कई आधुनिक फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच ऑल मेटल बॉडी और कई कलर ऑप्शंस के साथ पेश की गई है. हम यहां इसके कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे-

Noise Colorfit Chrome Price : कम बजट में अगर आपको प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टवॉच की तलाश है, तो हम आपको बताते हैं नॉइज (Noise) की एक नयी स्मार्टवॉच के बारे में. नॉइज ने हाल ही में लग्जरी कलरफिट क्रोम (Colorfit Chrome) स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है. कई आधुनिक फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच ऑल मेटल बॉडी और कई कलर ऑप्शंस के साथ पेश की गई है. हम यहां इसके कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे-

Noise Colorfit Chrome स्पेसिफिकेशंस

नॉइज कलरफिट क्रोम स्मार्टवॉच में यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसको एक आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है.

इसमें 1.85 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 390×450 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है.

इसमें दी गई 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस हर तरह की कंडीशन में काम करती है.

स्मार्टवॉच को पानी और धूल से प्रतिरोधक बनाये रखने वाली आईपी 68 की मानक रेटिंग प्रदान की गई है.

फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिये गए हैं.

इसमें 100 से अधिक क्लाउड वॉच फेसेस मिलते हैं.

इन वॉच फेसस को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं.

इसमें दी गई बैटरी ब्लूटूथ कॉलिंग के दौरान 7 दिनों का बैकअप दे सकती है और रेगुलर इस्तेमाल करने पर यह 10 दिनों का बैकअप देती है.

Also Read: Budget Smartwatch: 2000 रुपये से कम में आयी Apple Watch जैसी डिजाइन वाली स्मार्टवॉच

Noise Colorfit Chrome की कीमत और उपलब्धता

नॉइज कलरफिट क्रोम स्मार्टवॉच भारतीय ग्राहकों के लिए स्मार्टवॉच इलाइट ब्लैक और एलाइट मिडनाइट गोल्ड और एलाइट सिल्वर कलर में उपलब्ध है.

इसकी कीमत 5000 रुपये निर्धारित की गई है. इसे 499 रुपये देकर प्रीबुक किया जा सकता है. इसके लिए 19 जनवरी से सेल शुरू हो चुकी है.

अगर आप इस स्मार्टवॉच के साथ नॉइज लूना स्मार्ट रिंग खरीदते हैं, तो उस पर 1,500 रुपये की छूट और नॉइज i1 स्मार्ट ग्लास खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >