VIRAL: एक चीकू की कीमत 1 लाख रुपये, नोएडा की गलियों में लगा पोस्टर इंटरनेट पर छा गया

नोएडा के एक दंपती ने अपनी पालतू बिल्ली (जो असल में एक बिल्ला है) की तलाश में शहर में कई जगहों पर पोस्टर लगाये हैं. यह बिल्ली पर्शियन नस्ल की है. अपने प्यारे चीकू को ढूंढने के लिए अजय घर-घर जाकर पर्चे बांट रहे हैं और उन्होंने चीकू को ढूंढने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया है.

Find Missing Persian Cat Cheeku To Win Rs 1 Lakh Award in Noida : सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. इधर एक पोस्टर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहा है. एक लापता बिल्ली को लेकर बनाये गए इस पोस्टर पर मिसिंग कैट (Missing Cat) लिखा हुआ है. बिल्ली का नाम चीकू रखा गया है, जो दर्शाता है कि वह नर (Male Cat Chiku) है.

पालतू बिल्ली कहीं गायब हो गई

दरअसल, नोएडा के एक दंपती ने अपनी पालतू बिल्ली (जो असल में एक बिल्ला है) की तलाश में शहर में कई जगहों पर पोस्टर लगाये हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पालतू बिल्ली कहीं गायब हो गई है. नोएडा सेक्टर 62 से लापता हुई इस बिल्ली को ढूंढने के लिए उसके मालिक अजय कुमार ने हर सड़क पर पोस्टर लगवाये हैं.

Also Read: WATCH: स्वेटर के रोएं निकालने का इन्होंने निकाला देसी जुगाड़, यह छोटी सी चीज हो रही कारगर; देखें VIRAL VIDEO

बिल्ली पर्शियन नस्ल का बिल्ला है चीकू

24 दिसंबर को गायब हुई यह बिल्ली पर्शियन नस्ल की है. उसके मालिक ने उसे कई जगहों पर ढूंढ़ा, लेकिन आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. उसने आस-पास उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन कहीं कोई खबर नहीं मिली. थक-हार कर बिल्ली के मालिक ने इस विदेशी बिल्ली को ढूंढकर वापस लाने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

चीकू की तलाश में मालिक ने दिन-रात एक किया

अपने प्यारे चीकू बिल्ला को ढूंढने के लिए अजय घर-घर जाकर पर्चे बांट रहे हैं और उन्होंने चीकू को ढूंढने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया है. अजय के लिए उनका बिल्ला इतना प्यारा है कि उन्होंने चीकू की तलाश में और उसे दोबारा पाने के लिए दिन-रात एक कर दिया है. लेकिन इसके बावजूद, उसके बारे में कोई खबर नहीं मिल रही है.

Also Read: VIRAL: मोबाइल फोन चलाने का समझौता देख लोग बोले- इतनी शर्तें तो म्यूचुअल फंड में भी नहीं

नोएडा की गलियों से होकर सोशल मीडिया में पहुंचा पोस्टर

पर्शियन बिल्ले की तलाश में जारी किया गया यह पोस्टर नोएडा की गलियों से होते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर पहुंच गया है. इसके साथ ही बिल्ले के मालिक अजय ने पोस्टर पर संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दिया है. पहचान के लिए बताया गया है कि उसके गले में घंटी बंधी है. गर्दन पर सफेद बाल हैं. इस पोस्टर की चर्चा हर जगह हो रही है.

तलाशने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

अब तक जाे जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अजय नोएडा के सेक्टर 62 में रहते हैं. अजय डेढ़ साल पहले पर्शियन नस्ल की चीकू नाम की विदेशी बिल्ली अपने घर ले आये थे. 24 दिसंबर को लापता हुई बिल्ली को ढूंढने के लिए उसके मालिक ने एक पोस्टर पर बिल्ली की तस्वीर भी शेयर की है. चीकू के मालिक अजय कुमार ने पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी है. चीकू को ढूंढ़ने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

Also Read: WATCH: पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, Zomato ब्वॉय ने न‍िकाला जुगाड़, घोड़े पर बैठकर की फूड ड‍िलीवरी

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पोस्टर

चीकू बिल्ली पर एक लाख रुपये के इनाम की राशि को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है. जैसे हर्षित नाम के यूजर ने लिखा- इतने पैसे तो मेरे घरवाले भी ना दें. अगर मैं खो जाऊं तो. वहीं, शुभम नाम के यूजर ने लिखा- इतने पैसों में तो मैंने ही बन जाना है इनकी बिल्ली. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फारसी बिल्लियों की कीमत 10 हजार से 50 हजार रुपये के बीच होती है. ऐसे में इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं किसी ने चीकू को चुराकर बेच तो नहीं डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >