Coronavirus Pandemic: बंगाल में पेट्रोल पंपों पर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की व्यवस्था लागू

no mask, no petrol system at petrol pumps in west bengal to tackle covid19 कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंपों के संगठनों ने राज्य भर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की व्यवस्था लागू कर दी है. ऐसे में जो लोग मास्क नहीं पहने होंगे, उन्हें पेट्रोल या डीजल की बिक्री नहीं की जायेगी. लोगों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह व्यवस्था की गयी है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंपों के संगठनों ने राज्य भर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की व्यवस्था लागू कर दी है. ऐसे में जो लोग मास्क नहीं पहने होंगे, उन्हें पेट्रोल या डीजल की बिक्री नहीं की जायेगी. लोगों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह व्यवस्था की गयी है.

Also Read: Covid19 in West Bengal: ममता बनर्जी ने दिया ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने पर जोर

पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव एस कोले ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए उन मोटरसाइकिल परिचालकों और ड्राइवरों को पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने का निर्णय किया गया है, जो मास्क नहीं पहने होंगे.

श्री कोले ने कहा कि यह निर्णय गुरुवार (16 अप्रैल, 2020) की शाम को लिया गया. तब से ही यह प्रभाव में आ गया है. पेट्रोल पंपों ने ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की सूचनाएं पेट्रोल पंपों पर लगायी हैं. उन्होंने कहा, ‘कई लोग पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आ रहे हैं. लेकिन, इस निर्णय के बारे में बताने पर वह अपनी जेब से मास्क निकालकर पहन रहे हैं.’

Also Read: अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों एवं परिवारों को राहत देगी बंगाल की ममता सरकार, हायर सेकेंडरी की परीक्षा जून में

उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी प्रतिक्रिया सही है और जिनके पास मास्क नहीं है, उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है. एसोसिएशन में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के करीब 2,000 पेट्रोल पंप शामिल हैं. इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया. इससे पहले यातायात नियमों का सख्त पालन कराने के लिए भी इस तरह के कई प्रयास किये जाते रहे हैं.

हाल में दिल्ली से सटे नोएडा में स्थानीय प्रशासन ने दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ का अभियान चलाया है. वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में पहले भी ‘सीट बेल्ट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ जैसे अभियान चलाये जाते रहे हैं.

Also Read: लॉकडाउन में वकीलों की मदद के लिए दाखिल याचिका पर हाइकोर्ट ने बार काउंसिल से जवाब मांगा

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कम से कम 22 नये मामले आये हैं. राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि चार लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी.

श्री सिन्हा ने बताया कि इन नये मामलों के बाद राज्य में अब 162 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कोविड- 19 के 210 मामले सामने आये हैं. वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर संक्रमितों की संख्या 251 बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >