NIFT Admit card 2024: निफ्ट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NIFT Admit card 2024 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT 2024) एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

NIFT Admit card 2024 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 2 फरवरी को निफ्ट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने बीडीएस और बीएफटेक, एमडीएस, एमएफएम और एमएफटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है. आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड करें.

Also Read: Admission Alert 2024: इन संस्थानों में लें दाखिला, मैनेजमेंट कोर्स से लेकर पीजी डिप्लोमा में लें प्रवेश

NIFT Admit card 2024: इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

  • एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाना होगा.

  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आपको NIFT admit card download link पर क्लिक करना होगा.

  • अब आपको नए पेज पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा.

  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

  • ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पोर्टल nift.ntaonline.in या exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद उसमें सभी जानकारी सही से चेक कर लें और अगर उसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते उसमें संशोधन करवा लें.

NIFT Admit Card 2024: इस डेट में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

एनआईएफटी 2024 एग्जाम का आयोजन 5 फरवरी 2024 को देश भर के 60 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को बता दें कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) का आयोजन एक ही दिन करवाया जाएगा.

NIFT Admit card 2024: परीक्षा फॉरमैट

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 में दो टेस्ट शामिल होंगे – सामान्य क्षमता परीक्षण (जीएटी) और रचनात्मक क्षमता परीक्षण (सीएटी). GAT एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जबकि CAT एक पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) होगी. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >