New Year WhatsApp Sticker: न्यू ईयर 2024 वाले मजेदार स्टिकर यहां से करें डाउनलोड, अपनों के साथ शेयर कीजिए

WhatsApp Happy New Year 2024 Sticker How To Download And Share – व्हॉट्सऐप हर मौके पर अलग-अलग स्टिकर फीचर पेश करता है. हम आपको न्यू ईयर वाला स्टिकर भेजने की ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को स्टिकर भेजकर नये साल की बधाई दे सकते हैं.

New Year 2024 WhatsApp Sticker : नया साल दस्तक दे चुका है. दुनियाभर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year 2024) शुरू हो चुका है. इस खास मौके पर इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप (Whatsapp) खुशियां बांटने के लिए तैयार है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप से आप अपनों को नये साल की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. व्हॉट्सऐप हर मौके पर अलग-अलग स्टिकर फीचर पेश करता है. हम आपको न्यू ईयर वाला स्टिकर भेजने की ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को स्टिकर भेजकर नये साल की बधाई दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि व्हॉट्सऐप पर हैप्पी न्यू ईयर स्टिकर कैसे डाउनलोड कर सेंड कर सकते हैं.

न्यू ईयर पर भेजें GIF स्टिकर

आज नये साल का पहला दिन है यानी पहली जनवरी है. आज दिनभर लोग एक-दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं लेते और देते हैं. आज हर कोई कॉल करने की जगह मैसेज करना पसंद करता है. ऐसे में व्हॉट्सऐप पर GIF स्टिकर (New Year 2024 WhatsApp Sticker) भेजना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. कुछ ट्रिक आजमाकर आप न्यू ईयर पर अपने करीबियों को GIF वाले स्टिकर की माध्यम से हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज भेज सकते हैं.

Also Read: Happy New Year 2024, WhatsApp Status: नये साल पर सोशल मीडिया पर दोस्तों को भेजें खुशियों भरी शुभकामनाएं

व्हॉट्सऐप पर ऐसे डाउनलोड करें न्यू ईयर स्टिकर

आप इंस्टैंट मैसेंजर व्हॉट्सऐप पर हैप्पी न्यू ईयर वाले स्टिकर डाउनलोड कर उन्हें अपनों से साझा कर सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी.

गूगल प्ले स्टोर से आप इस स्टिकर पैक को डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके बाद इन्हें अपने व्हॉट्सऐप के स्टिकर मेन्यू में ऐड कर किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं.

इसके लिए आपको व्हॉट्सऐप में प्लस आइकॉन पर क्लिक करना है.

यहां से नये स्टिकर को अपने व्हॉट्सऐप स्टिकर पैक में जोड़ पाएंगे.

इसके बाद आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में किसी को भी करीबी को हैप्पी न्यू ईयर वाले GIF स्टिकर भेजकर बधाई संदेश दे सकते हैं.

ऐसे भी कर सकते हैं अपनों को न्यू ईयर विश

अगर आप बाकी लोगों से थोड़ा हटकर अपनों को नया साल विश करना चाहते हैं, तो आप शाॅर्ट वीडियो भी व्हॉट्सऐप पर रिकॉर्ड कर सकते हैं. व्हॉट्सऐप ने पिछले साल ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर को 60 सेकेंड की शाॅर्ट वीडियो सीधे चैट विंडो से रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है.

Also Read: Google Doodle On New Year 2024 : नये साल पर गूगल ने बनाया खास डूडल, विश किया हैप्पी न्यू ईयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >