Netflix Crime Thriller: क्राइम-थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अभी देखें ये वेब सीरीज, उड़ जाएंगे होश

1 / 1
Netflix Crime Thriller: क्राइम-थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अभी देखें ये वेब सीरीज, उड़ जाएंगे होश
फुल स्क्रीन में देखें

Netflix Crime Thriller: क्राइम-थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अभी देखें ये वेब सीरीज, उड़ जाएंगे होश

नेटफ्लिक्स पर कई तरह की लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है, जिसे दर्शक वीकेंड में घर पर बैठकर एंजॉय करना पसंद करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो ड्रामा, थ्रिलर और क्राइम को दिखाता है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है, जो दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देंगी. इसमें मनी हाईस्ट, पीकी ब्लाइंडर्स जैसी सीरीज शामिल है.

मनी हाईस्ट (Money Heist)

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर सीरीज मनी हाईस्ट 29 दिसंबर से स्ट्रीम हो रहा है. यह शो आठ लोगों के एक ग्रुप के बारे में हैं, जिन्हें प्रोफेसर के नाम से जाने वाले एक रहस्यमय व्यक्ति की ओर से स्पेन के रॉयल टकसाल से 984 मिलियन की चोरी करने के प्लान को अंजाम देने के लिए भर्ती किया जाता हैं. 

ब्रेकिंग बैड (Breaking Bad)

यह एक कल्ट सीरीज हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग 2008 से 2013 के बीच हुई थी. यह एक केमिस्ट्री टीचर की कहानी हैं, जिसे कैंसर हो जाता हैं. अपने परिवार के लिए कुछ न छोड़ कर जाने का ख्याल उसे कचोटता रहता हैं. अपने एक पुराने खुराफीती स्टूडेंट की मदद से वो अपने केमिस्ट्री के ज्ञान का इस्तेमाल एक बेहतरीन ड्रग बनाने के लिए करता हैं. सी

पीकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders)

पीकी ब्लाइंडर्स एक ब्रिटिश गैंगस्टर वेब सीरीज है. यह 1900 के दशक के इंग्लैंड में स्थापित, एक गैंगस्टर पारिवारिक महाकाव्य (एपिक स्टोरी) है. यह एक माफिया पर केंद्रित है, जो अपनी टोपी की चोटियों में रेजर ब्लेड सिलता है. यह गैंग और उनके भयंकर मालिक टॉमी शेल्बी पर केंद्रित है. 

नार्कोस (Narcos)

साल 2015 से 2017 के बीच आई, ‘नार्कोस’ एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब टीवी सीरीज है. इसमें कोलंबियाई ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार और कई अन्य ड्रग किंगपिनों के आपराधिक इंसिडेंट्स पर नजर डाली गई है. एस्कोबार कोकीन के उत्पादन और वितरण के जरिए अरबपति बना था. 1

दसवी (नेटफ्लिक्स)

एक भ्रष्ट और अशिक्षित राजनेता गंगा राम चौधरी पुलिस के प्रयासों के कारण जेल चला जाता है. हालांकि, उसे जल्द ही शिक्षा के मूल्य का पता चलता है और वह 10वीं कक्षा का डिप्लोमा हासिल करने का फैसला करता है.

कोटा फैक्टरी (नेटफ्लिक्स)

यह शो 16 साल के वैभव (मयूर मोरे) के जीवन पर आधारित है, जो इटारसी से कोटा आता है. इस शहर में छात्र मेहनत कर आईआईटी में एंटर करने के लिए मेहनत करते हैं.

Also Read: 12th Fail से लेकर एनिमल और सैम बहादूर तक, 2024 में ये ब्लॉकबस्टर फिल्में OTT पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >