नीना गुप्ता ने महिलाओं को दी नसीहत-कभी किसी शादीशुदा आदमी से प्यार मत करना, मैंने किया और बहुत झेला

Neena Gupta- अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है.

मुंबईः अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. वो अभी उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बता रही है.

नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट को अपनी ‘सच कहूं तो सीरीज’ के तहत शेयर किया है. उन्होंने वीडियो में कहा, ‘नमस्कार मैं मुक्तेश्वर से बात कर रही हूं. सच कहूं तो कुछ ऐसे डायलॉग हैं, जो मैं आपको सुनाऊंगी’. इसके बाद उन्होंने बताया कि, ‘वह एक बार एक शादीशुदा शख्स के साथ रिलेशन में आई थीं. अपनी वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि कई बार उनका मन किया कि वह उस शख्स की पत्नी को फोन करे और उसे सब बता दें, लेकिन कई बार बहस होने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

अपने वीडियो को खत्म करते हुए उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो कभी किसी शादीशुदा शख्स के साथ रिलेशन में न आएं. मैंने ऐसा किया है, मैंने बहुत कुछ झेला है, इसलिए मैं आप सभी को कह रही हूं कि प्लीज कभी ऐसा मत करना.’

बता दें कि नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में थीं. उन दोनों की एक बेटी मसाबा भी है, जो एक फेमस फैशन डिजाइनर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >