Lockdown के बीच मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन

nawazuddin siddiqui- पूरे देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है. इस दौरान खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिवार के साथ मुंबई से मुजफ्फरनगर अपने पुश्तैनी घर पहुंचे है. उनके साथ उनकी मां, भाई और भाभी भी मुंबई से आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर पहुंचते ही 14 दिनों के लिए उनको और उनके परिवार को क्वॉरंटीन किया गया है.

पूरे देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है. इस दौरान खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपने परिवार के साथ मुंबई से मुजफ्फरनगर अपने पुश्तैनी घर पहुंचे है. उनके साथ उनकी मां, भाई और भाभी भी मुंबई से आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर पहुंचते ही 14 दिनों के लिए उनको और उनके परिवार को क्वॉरंटीन किया गया है.

Also Read: आत्मनिर्भर भारत के लिए देश के 211 गायकों ने एक स्वर में गाया, लता मंगेशकर ने किया ट्वीट, पीएम मोदी ने की तारीफ

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी लॉकडाउन के दौरान मुंबई से रवाना होकर अपने पुश्तैनी घर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना ईद मनाने के लिए पहुंच चुके हैं. इसके अलावा खबरें ऐसी भी हैं कि वो महाराष्ट्र सरकार से अनुमति पत्र लेकर निजी वाहन से सड़क मार्ग के जरिये घर लौटे हैं और बीच रास्ते में 25 से अधिक स्थानों पर उन्हें रोका गया और थर्मल स्‍कैनिंग हुई. इस दौरान उनके साथ उनकी मां, भाई और भाभी के साथ मुंबई से आए हैं.

वहीं घर पहुंचते ही सभी को प्रशासन ने 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है. अमर उजाला के अनुसार, जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन कराया है. इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने उनके और परिवार के कोरोना जांच लिए सैंपल लिए थे. रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

Also Read: Ghoomketu teaser: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अनुराग कश्यप की जबर कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, बार बार देखा जा रहा है VIDEO

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘घूमकेतु’ का टीजर रिलीज हो चुका है. टीज़र में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को घूमकेतु नाम के एक महत्वाकांक्षी लेखक के रूप में दिखाया गया है, जो फिल्म उद्योग में बड़ा नाम कमाने के लिए मुंबई चला जाता है. वहीं अनुराग कश्यप एक आलसी पुलिस वाले के रूप में, जिसे एक लापता व्यक्ति घूमकेतु को खोजने का ही मामला सौंपा गया है.

पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा निर्देशित और फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स द्वारा निर्मित, फिल्म में रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, रागिनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह और फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी भी घूमकेतु में कैमियो कर रहे हैं. फिल्म 22 मई से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >