Chaitra Navratri/Ram Navmi 2021 Date: कल से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें रामनवमी की तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत अन्य जानकारियां

Chaitra Navratri 2021, Ram Navmi 2021 Date: कलश स्थापना के साथ 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस पावन पर्व में मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिन का है. मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार होकर आकर रही है. इधर, 21 अप्रैल को रामनवमी भी पड़ रही है. ऐसे में आइये जानते हैं हिंदू धर्म के इन दोनों पर्व से जुड़ी सभी खास बातें, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व तिथि समेत अन्य डिटेल...

Live Updates
8:07 AM. 12 Apr 21 8:07 AM. 12 Apr

घटस्थापना के दौरान बन रहे ये दो अति शुभ योग

घटस्थापना के दौरान बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग. जिसके कारण कलश स्थापना का महत्व और बढ़ जाएगा.

3:41 PM. 7 Apr 21 3:41 PM. 7 Apr

नवरात्रि घटस्थापना विधि

  • नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें.

  • घर की साफ-सफाई करके ईशान कोण में एक लकड़ी की चौकी बिछाएं

  • एक मिट्टी का चौड़े मुंह वाला बर्तन लेकर उसमें मिट्टी रखें.

  • मिट्टी के पात्र में थोड़ा सा पानी डालकर मिट्टी गिली करके उसमें जौं बो दें.

  • एक मिट्टी का कलश या फिर पीतल के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बांधें.

  • कलश में एक बताशा, पूजा की सुपारी, लौंग का जोड़ा और एक सिक्का डालें.

  • अब कलश के ऊपर आम या अशोक के पल्लव लगाएं.

  • एक जटा वाला नारियल लेकर उसके ऊपर लाल कपड़ा लपेटकर मौली बांधकर कलश के ऊपर रख दें.

  • सबसे पहले गणपति वंदन करें और कलश पर स्वास्तिक बनाएं.

  • घटस्थापना पूरी होने के पश्चात मां दुर्गा का आह्वान करते हुए विधि-विधान से माता शैलपुत्री का पूजन करें.

3:41 PM. 7 Apr 21 3:41 PM. 7 Apr

नवमी तिथि कब है?

13 अप्रैल दिन मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. इसी दिन से नवरात्रि का पर्व शुभारंभ होगा. नवमी तिथि 21 अप्रैल को पड़ेगी. वहीं नवरात्रि व्रत पारण 22 अप्रैल दशमी तिथि को किया जाएगा.

3:41 PM. 7 Apr 21 3:41 PM. 7 Apr

नवरात्रि के प्रथम दिन बनने वाले योग

इस बार नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष योग का निर्माण हो रहा है. प्रतिपदा की तिथि में विष्कुंभ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन विष्कुम्भ योग दोपहर बाद 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. उसके बाद प्रीति योग का आरंभ होगा. वहीं करण बव सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक, बाद बालव रात 11 बजकर 31 मिनट तक है.

5:44 PM. 6 Apr 21 5:44 PM. 6 Apr

कब है चैत्र नवरात्रि में नवमी की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल दिन मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि का पर्व शुभारंभ होगा. नवमी की तिथि 21 अप्रैल को पड़ेगी. वहीं नवरात्रि व्रत पारण 22 अप्रैल दशमी तिथि में किया जाएगा.

5:44 PM. 6 Apr 21 5:44 PM. 6 Apr

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

  • तिथि- 13 अप्रैल 2021, दिन- मंगलवार

  • शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक.

  • अवधि- 04 घंटे 15 मिनट

  • दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक.

5:44 PM. 6 Apr 21 5:44 PM. 6 Apr

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना के लिए पूजन सामग्री

चौड़े मुंह वाला मिट्टी का एक बर्तन, कलश, सप्तधान्य (7 प्रकार के अनाज), पवित्र स्थान की मिट्टी, गंगाजल, कलावा/मौली, आम या अशोक के पत्ते (पल्लव), छिलके/जटा वाला, नारियल, सुपारी, अक्षत (कच्चा साबुत चावल), पुष्प और पुष्पमाला, लाल कपड़ा, मिठाई, सिंदूर, दूर्वा आदि.

10:56 AM. 6 Apr 21 10:56 AM. 6 Apr

नवरात्रि पर क्यों करना चाहिए कलश स्थापना, जानें महत्व

  • हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल महीने से नए साल की शुरू हो जाती है

  • चैत्र मास में नवरात्र व्रत रखने की परंपरा होती है

  • ऐसी मान्यता है कि पहले नवरात्रि यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना करनी चाहिए.

  • इस दिन स्वच्छ पूजा वाले स्थान पर जौ बोए जाने चाहिए. जिसे शुभ कार्यों या माता की खेती भी कहा जाता है.

  • कहा जाता है कि जौ जितने ऊंचे होते हैं घर में उतनी ही खुशहाली आती है

10:56 AM. 6 Apr 21 10:56 AM. 6 Apr

हिंदू पंचांग के अनुसार कब हुआ था भगवान राम का जन्म

हिंदू पंचांग के अनुसार रानी कौशल्या की कोख से जन्मे श्री राम भगवान का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी मिथि को पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था. इस साल यह तिथि 21 अप्रैल को पड़ रही है.

10:56 AM. 6 Apr 21 10:56 AM. 6 Apr

क्यों की जाती है रामनवमी पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम जी का जन्म त्रेतायुग में हुआ था. वे रावण के अत्याचार को समाप्त व हिंदू धर्म की पुण: स्थापना करने हेतु श्री राम के रूप में भगवान विष्णु ने अवतार लिया था. उनके इसी अवतार या की खुशी में रामनवमी पर्व मनायी जाती है.

10:56 AM. 6 Apr 21 10:56 AM. 6 Apr

चैत्र नवरात्रि की तिथियां (Chaitra Navratri 2021 Dates)

  • मां शैलपुत्री पूजा: पहला दिन, 13 अप्रैल 2021 को

  • मां ब्रह्मचारिणी पूजा: दूसरा दिन, 14 अप्रैल 2021 को

  • मां चंद्रघंटा पूजा: तीसरा दिन, 15 अप्रैल 2021 को

  • मां कूष्मांडा पूजा: चौथा दिन, 16 अप्रैल 2021 को

  • मां स्कंदमाता पूजा: पांचवां दिन, 17 अप्रैल 2021 को

  • मां कात्यायनी पूजा: छठा दिन, 18 अप्रैल 2021 को

  • मां कालरात्रि पूजा: सातवां दिन, 19 अप्रैल 2021 को

  • मां महागौरी पूजा: आठवां दिन, 20 अप्रैल 2021 को

  • मां सिद्धिदात्री पूजा: नौवां दिन, 21 अप्रैल 2021 को

  • व्रत पारण: दसवां दिन, 22 अप्रैल 2021 को

10:17 AM. 6 Apr 21 10:17 AM. 6 Apr

रामनवमी 2021 कब है (Ram Navmi 2021 Kab Hai)

  • राम नवमी तिथि आरंभ: 21 अप्रैल 2021, बुधवार

  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त आरंभ: 21 अप्रैल 2021, बुधवार को 11 बजकर 02 मिनट से

  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त समाप्त: 21 अप्रैल 2021, बुधवार को 13 बजकर 38 मिनट तक

  • राम नवमी शुभ मुहूर्त अवधि: 02 घण्टे 36 मिनट्स तक

  • सीता नवमी: शुक्रवार, मई 21, 2021 को

  • राम नवमी मध्याह्न का क्षण: 12 बजकर 20 मिनट

  • नवमी तिथि प्रारम्भ: अप्रैल 21, 2021 को 00 बजकर 43 मिनट से

  • नवमी तिथि समाप्त: अप्रैल 22, 2021 को 00 बजकर 35 मिनट तक

10:56 AM. 6 Apr 21 10:56 AM. 6 Apr

घटस्थापना अभिजित मुहूर्त (Ghatasthapana Abhijit Muhurat)

  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त आरंभ (Ghatasthapana Abhijit Muhurat Start): 11 बजकर 56 मिनट से

  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त समाप्त (Ghatasthapana Abhijit Muhurat End): दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक

  • कुल अवधि: 00 घण्टे 51 मिनट की

घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि

  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 12 अप्रैल 2021 को सुबह 08 बजे

  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 13 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक

10:17 AM. 6 Apr 21 10:17 AM. 6 Apr

चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2021 Shubh Muhurat)

  • घटस्थापना तिथि: 13 अप्रैल 2021, दिन- मंगलवार को

  • घटस्थापना शुभ मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक

  • कुल अवधि: 04 घण्टा 16 मिनट

10:17 AM. 6 Apr 21 10:17 AM. 6 Apr

मां दुर्गा की घोड़े की सवारी के मायने

  • ऐसी मान्यता है कि जब मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर नवरात्र में आती है तो देश को गंभीर संकट से गुजरना पड़ता है.

  • इससे विनाशकारी प्राकृतिक आपदा जैसे आंधी, तूफान, भूकंप आदि की संभावना भी बढ़ जाती हैं

  • यही नहीं यह पड़ोसी देशों से सीमा-विवाद व अन्य मतभेद का भी संकेत होता है.

  • सत्ता में बैठे लोगों को इसका कहर झेलना पड़ता है, उन्हें अचानक से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. सरकार तक गिरने की नौबत आ सकती है.

10:56 AM. 6 Apr 21 10:56 AM. 6 Apr

मां दुर्गा का वाहन

इस चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही है. हालांकि, मां की सवारी शेर है. आपको बता दें धार्मिक मामलों के जानकार पंडितों के अनुसार नवरात्र पर मां का घोड़े पर आना अशुभ संकेत हो सकता है. धार्मिक ग्रंथों में इसके बारे में चर्चा की गयी है.

7:17 AM. 6 Apr 21 7:17 AM. 6 Apr

मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा कब

  • प्रतिपदा: मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना

  • द्वितीया: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

  • तृतीया: मां चंद्रघंटा पूजा

  • चतुर्थी: मां कुष्मांडा पूजा

  • पंचमी: मां स्कंदमाता पूजा

  • षष्ठी: मां कात्यायनी पूजा

  • सप्तमी: मां कालरात्रि पूजा

  • अष्टमी: मां महागौरी

  • रामनवमी: मां सिद्धिदात्री

  • दशमी: पारण

मुख्य बातें

Chaitra Navratri 2021, Ram Navmi 2021 Date: कलश स्थापना के साथ 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस पावन पर्व में मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिन का है. मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार होकर आकर रही है. इधर, 21 अप्रैल को रामनवमी भी पड़ रही है. ऐसे में आइये जानते हैं हिंदू धर्म के इन दोनों पर्व से जुड़ी सभी खास बातें, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व तिथि समेत अन्य डिटेल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >