Navratri 8th Day: आज मां महागौरी की पूजा से जागृत होता है सोमचक्र, जानें पूजा विधि और इस दिन का महत्व

Navratri 8th Day: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की जाती है. सांसारिक रूप में इनका स्वरूप बहुत ही उज्ज्वल कोमल, श्वेत वर्ण और श्वेत वस्त्रधारी है. देवी महागौरी को गायन- संगीत प्रिय है और वह सफेद वृषभ यानी बैल पर सवार होती हैं.

Navratri 8th Day: आज नवरात्रि का आठवां दिन है. मां दुर्गा के आठवें स्वरूप को महागौरी कहा जाता है. दुर्गा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. इनकी चार भुजाएं हैं. दाहिनी ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में रहता है तो वहीं नीचे वाले हाथ में मां त्रिशूल धारण करती हैं. बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरु रहता है तो नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में रहता है. महागौरी का पूजन करने से समस्त पापों का क्षय हो जाता है एवं इसके साथ ही चेहरे की कांति बढ़ती है व शत्रु समाप्त होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >