Navaratri Laung Ke Upay: नवरात्रि में लौंग के इस उपाय से चमक जाएगी आपकी किस्मत

Navaratri Laung Ke Upay: मां दुर्गा को लौंग का जोड़ा सबसे प्रिय है और पूजा में लौंग चढ़ाने का विशेष महत्व दिया जाता है. नवरात्रि के दिनों में इसे करने के कुछ विशेष उपाय हैं:

  • मां दुर्गा को लौंग का जोड़ा सबसे प्रिय है और पूजा में लौंग चढ़ाने का विशेष महत्व दिया जाता है
  • वरात्रि के दिनों में इसे करने के कुछ विशेष उपाय हैं

Navaratri Laung Ke Upay: : शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है. ऐसे में लोगों ने अपने घरों में मां दुर्गा की पूजा की तैयारियों शुरू कर दी हैं. इस पवित्र महापर्व में, भक्त विभिन्न उपाय करके मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. लेकिन, आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे उपाय के बारे में जो मां दुर्गा को सबसे प्रिय है और जिससे आपकी रूठी किस्मत भी चमक जाएगी. मां दुर्गा को लौंग का जोड़ा सबसे प्रिय है और पूजा में लौंग चढ़ाने का विशेष महत्व दिया जाता है. नवरात्रि के दिनों में इसे करने के कुछ विशेष उपाय हैं:

Also Read: Maa Durga Ki Aarti: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी… अम्बे तू है जगदम्बे काली जय दुर्गे खप्पर वाली…

नवरात्रि में, एक पीले कपड़े में एक लौंग का जोड़ा और पाँच इलाइची और पाँच सुपारी रखें. इसके बाद, आपको यह सामग्री किसी भी चीर कपड़े में बाँधकर उसे मां दुर्गा के पूजा स्थल में समर्पित करनी चाहिए. इसके बाद, इस सामग्री को अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद अपनी तिजोरी में संग्रहित कर दें. इस उपाय से आपके घर में सुख और समृद्धि की वृद्धि होगी, और मां दुर्गा प्रसन्न होकर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगी.

अगर आप परेशान हैं क्योंकि आपको दीर्घकाल से मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है, तो आप नवरात्रि के दिनों में रोज़ाना अपने सिर के ऊपर से सात बार लौंग का जोड़ा उतारकर मां दुर्गा के पास अर्पण कर सकते हैं. इस उपाय से आपकी नौकरी संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी, और आपको चाहीती नौकरी मिल जाएगी.

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए, नवरात्रि के दिनों में आप हर रोज़ एक लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पण करें. इससे आपको भगवान शिव की कृपा मिलेगी, और आपके जीवन में राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होंगे.

नवरात्रि के 9 दिनों में, आप रोज़ाना अपने घर में लौंग और कपूर का धुंआ कर सकते हैं. यह क्रिया आपके घर से सभी प्रकार की नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर करती है और पॉजिटिविटी और शांति को बढ़ावा देती है. इसे रोज़ाना सुबह करने से आपके घर से सभी प्रकार की नकारात्‍मकता कम हो जाएगी.

Also Read:  Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, देखें जरूरी सामग्री की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >