नताशा ने मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, वायरल हो रही फोटो आपने देखी क्या?

Hardik Pandya- क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में नताशा ने हार्दिक के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तसवीर शेयर की है, जो वायरल हो रही है. तस्वीर में नताशा और हार्दिक की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक (Natasha Stankovic) इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में नताशा ने हार्दिक के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तसवीर शेयर की है, जो वायरल हो रही है. तस्वीर में नताशा और हार्दिक की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.

Also Read: हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा से लॉकडाउन को लेकर कही ऐसी बात, एक्ट्रेस शर्म से हो गयी लाल

नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह हार्दिक के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में नताशा ने हार्दिक पांड्या को भी टैग किया है. तस्वीर में हार्दिक और नताशा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है. वहीं, इस तसवीर को फैंस खूब पसन्द कर रहे है.

इससे पहले भी नताशा ने हार्दिक के साथ तसवीर शेयर की थी, जो इंटरनेट पर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दोनों के साथ उनका पेट डॉग भी नजर आ रहा है. इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों ही इस डॉग को बेहद प्यार करते हैं.

कुछ दिनों पहले नताशा ने हार्दिक के साथ अपनी इंगेजमेंट वाली तसवीर को लेकर वीडियो पोस्ट किया था. ये एक टिकटॉक वीडियो था. इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में साथ नजर आ रहे थे. बता दें कि नताशा और हार्दिक ने इसी साल पहली जनवरी को अपनी इंगेजमेंट का खुलासा किया था. दोनों ने एक वीडियो पोस्ट करके चौंका दिया था, जिसमें हार्दिक नताशा को रिंग के साथ प्रपोज़ कर रहे हैं.

गौरतलब है कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फ़िल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नज़र आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की द बॉड़ी में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस सीज़न 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >