Nandigram: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हराया, मीनाक्षी की जमानत जब्त
Copied link
Nandigram Election 2021 Results: …आखिरकार नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हरा दिया. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 1,09,973 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 1,07,937 वोट मिले. संयुक्त मोर्चा की ओर से माकपा की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी की जमानत जब्त हो गयी. इससे पहले नंदीग्राम में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. पहले ममता 1200 से अधिक वोटों से विजयी घोषित हुईं, फिर शुभेंदु को विजेता बताया गया. इसकी वजह से देर तक कन्फ्यूजन की स्थिति रही. नंदीग्राम सीट के नतीजे से जुड़ी हर जानकारी के लिए पेज पर बने रहिए…
2:13 AM. 3 May 212:13 AM. 3 May
नंदीग्राम में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को 2036 वोट से हराया
आखिरकार नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हरा दिया. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 1,09,973 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 1,07,937 वोट मिले. संयुक्त मोर्चा की ओर से माकपा की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी की जमानत जब्त हो गयी.
दुनिया की प्रभावशाली हस्ती और देश की सबसे ‘ईमानदार’ राजनेता ममता बनर्जी के बारे में कितना जानते हैं आप?
1:44 AM. 3 May 211:44 AM. 3 May
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. ममता बनर्जी की जीत और फिर हार की घोषणा के बाद फिर से मतगणना की जा रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहले 1200 से अधिक वोटों से विजयी घोषित किया गया था, लेकिन बाद में शुभेंदु अधिकारी को 1953 वोट विजयी करार दिया गया. इसके बाद उपजे विवाद के बाद फिर से काउंटिंग करायी जा रही है.
12:03 AM. 3 May 2112:03 AM. 3 May
…और ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार गयीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1200 से अधिक वोटों से जीतने के बाद 1953 वोट से हार गयी हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शुभेंदु अधिकारी यहां से विजयी घोषित किये गये हैं. बताया गया है कि मतगणना के दौरान सर्वर में कुछ देर के लिए गड़बड़ी हो गयी थी, जिसकी वजह से वोटों की काउंटिंग नहीं हो पायी थी.
10:31 PM. 2 May 2110:31 PM. 2 May
ममता की जीत
नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी ने जीत दर्ज कर ली है. ममता ने यहां से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी को 1200 से अधिक वोटों से हराया है. कांटे की टक्कर में ममता बनर्जी ने अंतिम राउंड में जाकर चुनाव जीत दर्ज की है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
अंतिम राउंड की गिनती बाकी
बंगाल एसेंबली इलेक्शन 2021 के नंदीग्राम सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है. इस सीट पर अंतिम राउंड की गिनती चल रही है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी को अब तक 1 लाख तीन हजार से अधिक वोट मिला है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
ममता बनर्जी 820 वोट से आगे
नंदीग्राम सीट पर 16वें राउंट की काउंटिंग खत्म हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक 16वें राउंड की गिनती के बाद नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी 820 वोट से आगे है. इस सीट पर कुल 17 राउंड की गिनती होनी है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
पीके ने कहा..
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मतगणना के बीच बड़ा ऐलान किया है. पीके ने कहा कि अब मैं चुनावी रणनीति के काम से ब्रेक लेना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि अब एजेंसी का काम उनमें शामिल युवा देखेंगे.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर
नंदीग्राम सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी 15वें राउंड की गिनती के बाद करीब 8जहार वोटों से आगे हो गई है. लगातार बढ़त बनाने वाले शुभेंदु अधिकारी पीछ हो गए हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
48 फीसदी वोट TMC को
ममता बनर्जी की पार्टी को शुरुआती रुझानों में करीब करीब 48 फीसदी से अधिक वोट मिल रहा है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी को इस बार मुस्लिम और महिला का वोट जमकर मिला है,
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
12वे राउंड की काउंटिंग खत्म
नंदीग्राम में 12वें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है. सीएम ममता बनर्जी अब भी करीब 3500 वोटों से पीछे हैं. ममता बनर्जी अपने करीबी प्रतिद्वंदी से करीब 3500 वोटों से पीछे है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
अणुब्रत मंडल ने कहा
टीएमसी की जीत पर बीरभूम के जिलाध्यक्ष ने अणुब्रत मंडल ने कहा कि हमारे नेता ने बीजेपी का खेला कर दिया. हम बंगाल में जीत रहे हैं और सरकार बना रहे हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से पीछे
लगातार बढ़त बनाने के बाद शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में पिछड़ गए हैं. ममता बनर्जी 11वें राउंड में जाकर पहली बार आगे चल रही हैं. नंदीग्राम में कुल 17 राउंड की गिनती होगी.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
ममता निकली आगे
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मतगणना के बीच नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर हो गया है. सीएम ममता बनर्जी 11वें राउंड की गिनती के बाद करीब 2700 वोटों से आगे निकल गई है. इससे पहले बीजेपी कैंडिडेट लगातार बढ़त बनाए हुए था.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
लगातार घट रहा मार्जिन
नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी की मार्जिन लगातार कम होते जा रही है. छठे राउंड के बाद शुभेंदु अधिकारी की बढ़त घट गई है, शुभेंदु की मार्जिन लगभग 1400 कम गई है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
ममता ने कहा
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में लगातार पीछे रहने के बाद बड़ा बयान दिया है. ममता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बंगाल में हम जीत रहे हैं और टीएमसी की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि हम उन जगहों पर भी बढ़िया परफॉर्मेंस कर रहे हैं, जहां लोकसभा में पिछड़े थे.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
शुभेंदु 10 हजार से अधिक वोटों से आगे
प.बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के 292 सीटों पर काउंटिंग जारी है. नंदीग्राम सीट पर 10वें राउंड की काउंटिंग खत्म हो चुकी है. 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी 10011 वोटों से आगे चल रहे हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
नंदीग्राम में चौथे राउंड की काउंटिंग खत्म
नंदीग्राम सीट पर चौथे राउंड की कीउंटिंग खत्म हो गया है. ममता बनर्जी अब भी इस सीट से पीछे चल रही हैं. ममता बनर्जी यहां से 7200 वोटों से पीछे चल रही हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
ममता के आवास पर पहुंचे अभिषेक
चुनावी रुझान के बीच ममता बनर्जी के आवास पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि अब से थोड़ी देर में पीके भी यहां पर पहुंचेंगे. बता दें कि नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी अभी पीछे चल रही हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
काउंटिंग सेंटर की ओर निकले शुभेंदु
चुनावी रुझान के बीच बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी अपने घर से काउंटिंग सेंटर के लिए निकले हैं. शुभेंदु अधिकारीनंदीग्राम सीट से आगे चल रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत नहीं की.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
तीसरे राउंड की गिनती के बाद रुझान
नंदीग्राम विधानसभा सीट से शुभेंदु अधिकारी लगातार आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के कैंडिडेट ममता बनर्जी से करीब 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
ममता पीछे
नंदीग्राम में दो राउंड की गिनती खत्म हो गई है. जानकारी के अनुसार नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी 3400 वोटों से आगे चल रहे हैं. ममता बनर्जी इस सीट से पीछे चल रही हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
नंदीग्राम का रुझान
नंदीग्राम सीट पर कुल 17 राउंड में मतगणना होना है.
अब तक यहां पर प्रथम राउंड की गिनती हो चुकी है.
नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से आगे हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
1457 वोटों से शुभेंदु आगे
नंदीग्राम में पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई है. पहले राउंड की गिनती में ममता बनर्जी बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से पिछड़ गईं है. शुभेंदु अधिकारी 1497 वोटों से आगे है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
शुभेंदु आगे
नंदीग्राम में बीजेपी के कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रहे हैं. शुभेंदु का मुकाबला यहां पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
बैलेट वोटों में ममता आगे
नंदीग्राम में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है. बताया रहा है कि नंदीग्राम में बैलेट वोटों की गिनती में ममता बनर्जी अभी आगे हैं. उनके करीबी प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे हैं.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
नंदीग्राम पर सबकी नजर
पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम सीट इस बार बंगाल चुनाव में सबसे चर्चित सीट रहा. नंदीग्राम कभी किसान आंदोलन के कारण सुर्खियों में आया था. नंदीग्राम आंदोलन ममता बनर्जी राजनीतिक के लिए संजीवनी का काम किया.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
शुभेंदु अधिकारी आज नंदीग्राम में ही मतगणना स्थल पर रहेंगे
नंदीग्राम में बैलेट वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुभेंदु अधिकारी आज नंदीग्राम में ही मतगणना स्थल पर रहेंगे, वहीं ममता बनर्जी कोलकाता से मॉनिटरिंग करेंगी.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
बैलेट वोटों की गिनती शुरू
बांग्ला चैनल की रिपोर्ट के अनुसार नंदीग्राम में बैलेट वोटों की गिनती शुरू हो गई है. नंदीग्राम में 17 राउंड मे मतों की कुल गिनती होगी.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
बैलेट बॉक्स का स्ट्रांग रूम खोला गया
बैलेट बॉक्स का स्ट्रांग रूम खोल दिया गया है. अब से कुछ देर में बैलेट मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी. नंदीग्राम में मतों की गिनती हल्दिया सेंट्रल स्कूल में कराई जाएगी. नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी, शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) और मिनाक्षी मुखर्जी के बीच लड़ाई है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
17 राउंड में काउंटिंग
नंदीग्राम में आज 17 राउंड में मतगणना की जाएगी. मतगणना के लिए 21 टेबल लगाया गया है. अब से कुछ देर में पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
मिनाक्षी का बड़ा बयान
नंदीग्राम में मतगणना से पहले सीपीएम कैंडिडेट मिनाक्षी मुखर्जी ने बड़ा बयान दिया है.
मिनाक्षी ने कहा है कि नंदीग्राम में मानव के अधिकारों की जीत होगी.
नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी बीजेपी से और ममता बनर्जी सीपीएम की ओर से कैंडिडेट है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
खेल बिगाड़ेगी मिनाक्षी
ममता बनर्जी के चुनावी ऐलान के बाद सीपीएम ने यहां से युवा नेता मिनाक्षी मुखर्जी को मैदान में उतारा. युवा वोटरों में मिनाक्षी की अच्छी खासी पकड़ है. बताया जा रहा है कि मिनाक्षी भले चुनाव नहीं जीते, लेकिन शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी में से किसी एक खेल जरूर बिगाड़ सकती है.
9:40 PM. 2 May 219:40 PM. 2 May
88 फीसदी से अधिक मतदान
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में बंपर वोटिंग हुई. गुरुवार (1 अप्रैल 2021) को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के आंकड़े चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी किये. आयोग ने बताया कि राज्य में 86.11 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा वोट पूर्वी मेदिनीपुर जिला में पड़ा, तो सबसे कम वोटिंग पश्चिमी मेदिनीपुर में हुई.
12:57 AM. 2 May 2112:57 AM. 2 May
ममता और शुभेंदु के बीच कांटे की टक्कर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर रूझान अब से कुछ देर में आना शुरू हो जाएगा. चुनाव में राजनीतिक पंडितों से लेकर आम जनता की नजर इस बार पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम सीट पर है. यहां से सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं,
12:57 AM. 2 May 2112:57 AM. 2 May
नंदीग्राम से विधायक हैं शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से विधायक हैं. अधिकारी 2016 में टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे. अधिकारी ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.
12:57 AM. 2 May 2112:57 AM. 2 May
चुनाव से पहले बगावत
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी चुनाव से पहले टीएमसी से नाता तोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए. शुभेंदु के बीजेपी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
12:57 AM. 2 May 2112:57 AM. 2 May
भवानीपुर से विधायक रह चुकी हैं ममता
2011 में टीएमसी की सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से विधायक बनीं. ममता बनर्जी का गृहक्षेत्र भी भवानीपुर ही है. हालांकि इस बार ममता ने भवानीपुर सीट के बजाय नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
मुख्य बातें
Nandigram Election 2021 Results: …आखिरकार नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हरा दिया. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 1,09,973 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 1,07,937 वोट मिले. संयुक्त मोर्चा की ओर से माकपा की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी की जमानत जब्त हो गयी. इससे पहले नंदीग्राम में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. पहले ममता 1200 से अधिक वोटों से विजयी घोषित हुईं, फिर शुभेंदु को विजेता बताया गया. इसकी वजह से देर तक कन्फ्यूजन की स्थिति रही. नंदीग्राम सीट के नतीजे से जुड़ी हर जानकारी के लिए पेज पर बने रहिए…