मुन्ना भाई-सर्किट पहुंचे जेल, संजय दत्त ने शेयर किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, फैंस बोले- क्या मुन्ना भाई 3...

मुन्ना भाई 3 की खबरों के बीच, आज संजय दत्त और अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया. पोस्टर में दोनों एक्टर्स जेल के अंदर खड़े दिख रहे हैं. फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे और इसे संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है.

Sanjay Dutt And Arshad Warsi New Film : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. मुन्ना भाई और सर्किट के रूप में उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी लोगों द्वारा पसंद की जाती है. अब मुन्ना भाई 3 की खबरों के बीच, आज अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया. इससे पहले उन्होंने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में साथ काम किया था. उन्होंने कॉमेडी फिल्म धमाल में भी एक साथ काम किया है. अब दोनों एक और प्रोजेक्ट के लिए फिर से जुड़ने जा रहे हैं, जो 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है.

संजय दत्त और अरशद वारसी की नयी फिल्म का पोस्टर

संजय दत्त और अरशद वारसी ने पोस्टर को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. फिल्म के शीर्षक का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. पोस्टर में संजय दत्त और अरशद वारसी जेल की वर्दी पहने और सलाखों के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ संजय ने लिखा, “हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा हो गया है, लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है, मैं अपने भाई @arshaad_warsi के साथ एक और रोमांचक फिल्म के लिए आ रहा हूं… आपको दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, देखते रहिए!”

https://www.instagram.com/p/Cn3lUj0vkmW/
फैंस कर रहे कमेंट

पोस्टर शेयर करने के तुरंत बाद, उनके फैंस गदगद हो गए. एक फैन ने कमेंट किया, “मुन्ना भाई और सर्किट.” एक अन्य फैन ने लिखा, “मुन्ना भैया आ रहे हैं…लग तो ऐसी रहा है पोस्टर देखकर.” अन्य लोग उन्हें नई फिल्म के लिए साथ आते देख उत्साहित थे. फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे और इसे संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है. इससे पहले, यह बताया गया था कि संजय और अरशद राजकुमार हिरानी की मुन्ना भाई 3 के लिए फिर से मिलेंगे. दर्शक तीसरे पार्ट को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं.

Also Read: Pathaan Movie Review LIVE: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, हर जगह छाया पठान का जलवा, सिनेमा हॉल में नाचे फैंस,VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >