बीरभूम तिहरा हत्याकांड : मुकुल रॉय को कलकत्ता हाइकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

mukul roy gets anticipatory bail in birbhum triple murder case. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम (Birbhum) जिले में वर्ष 2010 में माकपा (CPM) के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट (Calcutta High Court) ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) को अग्रिम जमानत दे दी.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में वर्ष 2010 में माकपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुकुल रॉय को अग्रिम जमानत दे दी. श्री रॉय को अग्रिम जमानत देते हुए न्यायमूर्ति जॉयमाल बागची और न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत की खंडपीठ ने उन्हें अगले आदेश तक जिले के लाभपुर, बोलपुर और शांतिनिकेतन पुलिस थाना क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने का आदेश दिया.

पीठ ने श्री रॉय से यह भी कहा कि वह नियमित जमानत के लिए चार हफ्ते के भीतर निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करें और इसके अलावा 50-50 हजार रुपये की दो जमानत भी प्रस्तुत करें. श्री रॉय के अधिवक्ता संदीपन दासगुप्ता ने दावा किया कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि मामले में दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है.

श्री दासगुप्ता ने कहा कि इस मामले में वर्ष 2014 में दायर आरोपपत्र में भी भाजपा नेता का नाम नहीं आया था. बीरभूम जिले में तिहरे हत्याकांड के मामले में कुल 25 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें भाजपा नेता मनीर-उल-इसलाम और उनके दो भाई शामिल हैं. वर्ष 2014 में दायर आरोपपत्र में से तीन नाम हटा दिये गये थे.

मनीर-उल-इसलाम वर्ष 2010 में वामदल में थे. बाद में वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये और बीरभूम जिले की लाभपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए. वर्ष 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गये थे.

माकपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के सिलसिले में, पीड़ितों के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पिछले साल सितंबर में आगे की जांच करने का आदेश दिया था. पुलिस ने माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में दिसंबर, 2019 में पूरक हलफनामा दायर किया था, जिसमें श्री रॉय का नाम शामिल था.

नवंबर, 2017 में भाजपा में शामिल होने से पहले मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी थे. बीरभूम में निचली अदालत में पूरक हलफनामा दायर किये जाने के बाद श्री रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए छह जनवरी को हाइकोर्ट का रुख किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >