Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स काे दिया New Year Gift, 24 दिनों तक डेटा-कॉलिंग फ्री

jio new offer 2024 with jio 2999 plan get extra validity and benefits – मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट (New Year Gift) देने का ऐलान किया है.

Jio Happy New Year Plan : नया साल अब आने ही वाला है. नये साल के स्वागत की हर तरफ तैयारियां हो रही हैं. इस मौके पर बाजार गुलजार है और हर मन में उल्लास. इस विशेष अवसर पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट (New Year Gift) देने का ऐलान किया है.

लंबी वैलिडिटी वाला प्लान कितना फायदेमंद?

रिलायंस जियो कंपनी अब अपने 2999 रुपये वाले लॉन्ग-टर्म प्लान के साथ अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर करेगी. आप भी अगर रिलायंस जियो यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चुनते हैं, तो जियो का यह प्लान (Jio 2999 Plan Benefits) आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

2999 रुपये वाले प्लान के साथ कौन-कौन से फायदे?

रिलायंस जियो ने हर साल की तरह इस साल भी अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा फायदे देने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि जियो न्यू ईयर ऑफर (Jio New Year Offer) के तहत आपको जियो के 2999 रुपये वाले प्लान के साथ कौन-कौन से फायदे मिलेंगे –

Jio Offer में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

रिलायंस जियो का 2999 रुपये वाला प्लान (Jio 2999 Plan) वैसे तो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन जियो के न्यू ईयर ऑफर के तहत अब 2999 रुपये वाले प्लान को खरीदने वाले यूजर्स को 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी. इसका मतलब यह हुआ कि जियो यूजर्स को 2999 वाले प्लान में 24 दिनों तक ज्यादा डेटा और कॉलिंग का फायदा दिया जाएगा.

जियो रीचार्ज पर एक दिन का खर्च क्या होगा?

जियो के 2999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (Jio 2999 Prepaid Plan) के साथ अब यूजर्स को कुल 389 दिनों की वैलिडिटी (365 दिन के साथ 24 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी) का बेनिफिट मिलेगा. इस हिसाब से अगर देखें, तो इस प्लान में आपका रोजाना का खर्च 7.70 रुपये बैठेगा.

डेटा, कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स क्या होंगे?

जियो के 2999 प्लान में वैलिडिटी के अलावा और कुछ नहीं बदला है. इस प्लान में मिलने वाले बाकी बेनिफिट्स पहले की तरह रहेंगे. पहले की ही तरह यह प्लान जियो यूजर्स को हर रोज 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगा. डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड कम होकर 64 Kbps रह जाएगी.

अपलिमिटेड 5जी सर्विस का फायदा मिलेगा?

जियो यूजर्स को एक फायदे के बारे में और बता दें. वह यह कि अगर आपके क्षेत्र में जियो की 5जी सर्विस उपलब्ध है, तो आपको इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा. डेटा के अलावा यह प्लान आपको अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस का बेनिफिट ऑफर करता है.

जियो रीचार्ज पर दूसरे बेनेफिट्स क्या मिलेंगे?

Jio 2999 Plan के साथ आप लोगों को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस दिया जाएगा. जो एक बात यहां ध्यान देने वाली है, वह यह कि 2999 रुपये वाले इस प्लान के साथ जियो सिनेमा का प्रीमियम सब्सकिप्शन नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >