MS Dhoni Celebrate Chandrayaan-3 Landing: भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है. यह देशावासियों के लिए गौरव का क्षण है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते नजर आए. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
MS Dhoni ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की Chandrayaan-3 की लैंडिंग, खुशी से झूम उठी बेटी जीवा

MS Dhoni ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की Chandrayaan-3 की लैंडिंग, खुशी से झूम उठी बेटी जीवा
Copied link
Chandrayaan-3: वायरल वीडियो में एमएस धोनी को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं. वे बड़े ही शांत अंदाज से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.