‘सवार लूं’ गाने पर Mouni Roy ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहे VIDEO से नहीं हटेगी नजर

Mouni Roy का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मौनी खूबसूरत तरीके डांस करती हुई दिख रही हैं.

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी स्टार्स सभी अपने- अपने घरों में बंद है. इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मौनी खूबसूरत तरीके डांस करती हुई दिख रही हैं. फैंस उनके डांस मूव्स को देखकर खूब तारीफ कर रहे है. साथ ही साथ इंटरनेट पर मौनी का वीडियो खूब देखा जा रहा है.

Also Read: Video: शाहरुख और अबराम का गाना हो रहा वायरल, ‘क्या दिन दिखाया लॉकडाउन ने….’

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. इसमें वह फिल्म ‘लुटेरा’ के गाने ‘सवार लूं’ पर डांस करते नजर आ रही हैं. वह इस रोमांटिक सॉन्ग पर कथक करती दिख रही हैं. मौनी के डांस मूव्स देखकर आपकी नजरें उन पर टिक जाएंगी. मौनी ने इस वीडियो को अभी तक 3 लाख 72 हजार बार देखा जा चुका है.

इससे पहले मौनी ने ब्राइडल मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही थी. ब्राइडल मैगजीन वेडिंग वाउज के लिए कराए फोटोशूट में उनका हर लुक बेहद खास था, जिसे फैंस ने काफी पसन्द किया था. वहीं, कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें उनकी फिट बॉड़ी नजर आ रही थी.

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी. यह फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी. इससे पहले मौनी ने राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना में काम किया था. इसमें वो राजकुमार की पत्नी बनी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >