लापता मां-बेटे का शव कुआं में मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष के लोग फरार

सुबह देवरी गांव निवासी प्रकाश यादव के परिवार के सदस्य अपने कूप पर पानी निकालने गये, तो देखा कि महिला व उसके बच्चे का शव पड़ा है. एक साथ दो-दो शव को देखकर उन्होंने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. साथ ही देवरी पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गयी.

झारखंड के गिरिडीह जिला (Giridih District) के देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव से लापता 25 वर्षीय महिला सोनी देवी व उसके 4 वर्षीय पुत्र सुमित का शव गांव में स्थित एक कुआं से बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, देवरी गांव (Deori Village) निवासी मंटू यादव की पत्नी सोनी देवी अपने चार वर्षीय पुत्र सुमित के साथ बीते शुक्रवार की शाम से गायब थी. रविवार की सुबह में गांव के एक कूप में महिला व उसके बच्चे का शव पाया गया.

देवरी गांव में कुआं में दिखे दो शव

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह देवरी गांव निवासी प्रकाश यादव के परिवार के सदस्य अपने कूप पर पानी निकालने गये, तो देखा कि महिला व उसके बच्चे का शव पड़ा है. एक साथ दो-दो शव को देखकर उन्होंने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. साथ ही देवरी पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गयी. कुआं में शव मिलने की सूचना पाकर थाना से पुलिस का एक दल वहां पहुंचा.

Also Read: गिरिडीह में दो समुदाय के बीच पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया

पुलिस दल में देवरी थाना प्रभारी संगम पाठक, एसआई सरोज कुमार मंडल, प्रतीत टोपनो शामिल थे. पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुआं से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद से सोनी देवी के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं. वहीं, सोनी के मायके वालों ने अपनी बेटी और नवासे की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है.

पुलिस ने कुआं से शवों को निकलवाया

मृतका सोनी देवी के पिता जगदीश यादव के मुताबिक, 10 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी देवरी गांव के मंटू यादव के साथ करवायी थी. शादी के बाद मंटू अक्सर सोनी के साथ मारपीट किया करता था. प्रभारी थानेदार संगम पाठक ने बताया कि कुआं में शव मिलने की सूचना पर देवरी पहुंचकर महिला व उसके बेटे के शवों को कुआं से निकालवाया गया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: गिरिडीह के गावां में फंदे से बंधा मिला महिला का शव, चार महीने पहले हुई थी शादी
मामले की हर बिंदु से होगी जांच: पुलिस

संगम पाठक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी. हर बिंदु पर जांच होगी. जांच के बाद ही वह इस विषय में कुछ कह पायेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई दोषी पाया गया, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.

मृणाल सिन्हा, गिरिडीह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >