मोहित बघेल की आखिरी इच्छा रह गई अधूरी, नहीं हो सका सपना पूरा, सलमान खान को भेजा था मैसेज

Mohit Baghel- मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर मोहित बघेल का शनिवार को 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत से उनके दोस्त और फैंस काफी दुखी है. वो पिछले काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. मोहित की मौत से उनकी कई इच्छाएं भी अधूरी रह गईं. ऐसी ही एक इच्छा मोहित की बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने की थी.

मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर मोहित बघेल (Mohit Baghel) का शनिवार को 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत से उनके दोस्त और फैंस काफी दुखी है. वो पिछले काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. मोहित की मौत से उनकी कई इच्छाएं भी अधूरी रह गईं. ऐसी ही एक इच्छा मोहित की बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने की थी.

Also Read: अब बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया कोरेंटिन

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहित बघेल के पारिवारिक मित्र संतोष गुप्ता ने बताया कि मोहित बघेल की इच्छा थी कि वो ‘बिग बॉस 13’ में काम करें. संतोष गुप्ता ने कलर्स की कास्टिंग टीम को ‘बिग बॉस 13’ के लिए मोहित बघेल का नाम भी सुझाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी. संतोष गुप्ता ने आगे बताया कि खुद मोहित बघेल ने भी सलमान को मैसेज कर ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेने की इच्छा जताई थी.

बता दें कि मोहित बघेल के निधन की पुष्टि कॉमेडी सर्कस के लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य ने की है. राज शांडिल्य ने ट्वीट करते हुए लिखा,’मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गई है, जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतजार करूंगा…और तुझे आना ही पड़ेगा. ॐ साई राम.’

बता दें कि मोहित का जन्म 7 जून 1993 को मथुरा (उत्तर प्रदेश) में हुआ था. यह अभिनय के लिए उनका प्यार ही है जिसने उन्हें एक बाल कलाकार के रूप में लोगों का दिल जीता. उनकी प्रतिभा को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म ‘रेडी’ के लिए साइन किया था. मोहित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में भी काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >