पद्म श्री के लिए चुने जाने दिग्गज संगीतकार एम. एम. कीरावानी का आया रिएक्शन कहा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं...

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना 'नाटु नाटु' इन-दिनों सुर्खियों में है. अब इस गाने की वजह से एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने इस पुरस्कार को अपने माता-पिता और गुरुओं को समर्पित किया.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म अवॉर्ड का एलान किया गया. इसमें कुल 106 पद्म पुरस्कारों का घोषणा की गई है. जिसमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं. मनोरंजन जगत से आरआरआर संगीत संगीतकार एमएम केरावनी, तबला वादक जाकिर हुसैन और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन जैसे लोगों का नाम शामिल है. अब दिग्गज संगीतकार एम. एम. कीरावानी ने कहा कि वह देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री के लिए खुद को चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

एम. एम. कीरावानी ने कही ये बात

फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु संगीतकार एम. एम. कीरावानी के गीत ‘नाटु नाटु’ ने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स (सीसीए) जीता है. गीत ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामित है. संगीतकार ने इस सम्मान को अपने माता-पिता और गुरुओं को समर्पित किया.

पुरस्कार मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं

कीरावानी ने ट्वीट किया, ”भारत सरकार का नागरिक पुरस्कार मिलने की खबर से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस अवसर पर मेरे माता-पिता और कवितापु सीताना से लेकर कुप्पला बुल्लीस्वामी नायडू तक मेरे सभी गुरुओं का शुक्रिया अदा करता हूं.” फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्देशक एवं कीरावानी के रिश्ते के भाई एसएस राजामौली ने संगीतकार को बधाई दी.

कीरावानी को राजामौली ने दी बधाई

राजामौली ने कहा, आपके कई प्रशंसकों की तरह मुझे भी लगता है कि काफी समय पहले ही आपके काम को यह पहचान मिलनी चाहिए थी, लेकिन जैसा कि आप कहते हैं कि किसी के प्रयासों को सराहने का प्रकृति का अपना एक नायाब तरीका है. प्रसिद्ध संगीतकार मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं, लेकिन हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्म उद्योगों में भी उन्होंने काफी काम किया है.

Also Read: रवीना टंडन ने इस खास शख्स को डेडिकेट किया पद्म श्री अवॉर्ड, कहा- मेरा मार्गदर्शन- हाथ थामने के लिए शुक्रिया
गोल्डन ग्लोब्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म

बता दें कि नाटू नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है. आरआरआर गीत 80वें गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय गीत था. गोल्डन ग्लोब्स में, नाटू नाटू ने पुरस्कार लेने के लिए लेडी गागा, रिहाना और टेलर स्विफ्ट के गाने को पछाड़ा. RRR ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में नाटू नाटू के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय प्रेस अकादमी द्वारा दिए गए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए सैटेलाइट अवार्ड जीता. इस गाने ने लॉस एंजिल्स में यूएस-कैनेडियन क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत भी जीता. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >