Jharkhand News: हजारीबाग में खनन लीजधारकों को किया जागरूक, DMO ने नियम संगत उत्खनन और बिक्री करने की दी सलाह

उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग में खनन लीजधारकों को जागरूकर करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ. इस मौके पर डीएमओ ने जहां नियम संगत उत्खनन और बिक्री करने की बात कही, वहीं इंस्पेक्टर ने भी नियमों का अनदेखा नहीं करने की बात लीजधारकों से की.

हजारीबाग, आरिफ : हजारीबाग जिले में सभी तरह की खनन कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करने की पहल शुरू की गई है. इसके लिए ईंट, पत्थर, बालू, कोयला समेत अन्य खनन कार्य से जुड़े सभी लीजधारकों के साथ जिला खनन पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें एक सौ से अधिक लीजधारी शामिल हुए.

नियम संगत उत्खनन एवं बिक्री करें लीजधारक : डीएमओ

डीएमओ अजीत कुमार एवं इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने लीजधारकों से हर परिस्थिति में नियम संगत उत्खनन एवं बिक्री कार्य करने की सलाह दी है. साथ ही लीजधारकों को सरकार की ओर से बनी गाइडलाइन एवं नियमों की बारीकी से जानकारी दी गई है. डीएमओ ने लीजधारियों से कहा है कि निगम संगत खनन कार्य कर लीजधारी बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं. कहा कि कुछ पैसे बचाने के लिए लीजधारी अपने कागजात दुरुस्त नहीं रखते. वहीं, सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी की चोरी करते हैं. बाद में इसका खामियाजा लीजधारकों को ही भुगतना पड़ता है.

छोटी भूल से होने वाली परेशानी से बचे लीजधारक : इंस्पेक्टर

उन्होंने कहा कि बगैर कागजात के छह महीने में दर्जनों व्यवसायिक ट्रक एवं ट्रैक्टर पकड़ा गया है. सभी वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. वहीं, इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि कई ऐसे लीजधारी हैं जो छोटी भूल के कारण आज परेशान हैं. उनकी गाड़ियां थाने में सड़ रही है. इस कारण लीजधारकों को नियम संगत कार्य करनी चाहिए.

Also Read: Jharkhand News: हजारीबाग में समय पर नहीं हो रहा जमीन का म्यूटेशन, आवेदकों को हाे रही परेशानी

मिली सलाह

लीजधारियों को सभी तरह की लाइसेंस डीएमओ कार्यालय लेना है. इसके लिए सरकार की ओर से बनी गाइडलाइन का पालन करना है. इसमें अधिकारी हरसंभव लीजधारी को मदद करेंगे. व्यवसायिक से जुड़ी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बुक, फिटनेस, पॉल्यूशन, टैक्स पेड कागजात को दुरुस्त रखना है. बालू का उठाव लीजस्थल से करना है. समय पर लीजधारी अपने लाइसेंस का रिनुअल कराएंगे. इस कार्यशाला में शैलेंद्र मेहता के अलावा अन्य कई लीजधारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >