Microsoft हटाने जा रहा Windows से यह ऐप्लिकेशन, 28 सालों से पीसी यूजर्स कर रहे इस्तेमाल

कंपनी अपने सालों पुराने एक ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है. इसका मतलब यह हुआ कि जल्द ही इस ऐप काे यूजर्स टाटा-बायबाय कह सकते हैं. बता दें कि कंपनी का यह प्रोडक्ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा है. यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 11 बीटा बिल्ड के साथ सामने आई है.

WordPad App : माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए कंपनी का यह नया अपडेट काम का हो सकता है. दरअसल, कंपनी अपने सालों पुराने एक ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है. इसका मतलब यह हुआ कि जल्द ही इस ऐप काे यूजर्स टाटा-बायबाय कह सकते हैं. बता दें कि कंपनी का यह प्रोडक्ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा है. यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 11 बीटा बिल्ड के साथ सामने आई है.

1995 के बाद से हर ऑपरेटिंग सिस्टम में वर्डपैड ऐप्लिकेशन दे रही माइक्रोसॉफ्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट 1995 के बाद से अपने हर ऑपरेटिंग सिस्टम में वर्डपैड ऐप्लिकेशन दे रहा था. वर्तमान में यह विंडोज 11 में भी मौजूद है. आपको बता दें कि अब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी विंडोज 11 के नये बिल्ड में इसे हटानेवाली है. इसके साथ ही, इसे अब री-इनस्टॉल भी नहीं किया जा सकेगा. अगर आप सोचेंगे कि कंपनी ऐसा क्यों कर रही है, तो इसकी वजह वर्डपैड का इस्तेमाल बहुत कम होना बताया जा रहा है. इसके साथ ही, कंपनी ने इसके दो बेहतर अल्टरनेटिव यूजर्स को दे दिये गए हैं.

Also Read: क्या Microsoft ने गलती से Windows का अगला संस्करण Windows 12 को लीक कर दिया?

डीप्रिकेटेड विंडोज फीचर के रूप में क्लासीफाईड

सामने आयी जानकारी के अनुसार, वर्तमान बिल्ड से शुरू होने वाले ओएस की क्लीन इंस्टाॅलेशन करने के बाद वर्डपैड अब पहले से इंस्टॉल नहीं आयेगा. इसके अलावा, आने वाली रिलीज में, वर्डपैड को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा और एेप्लिकेशन को फिर से इंस्टॉल करना संभव नहीं होगा. माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड को डीप्रिकेटेड विंडोज फीचर यानी अस्वीकृत विंडोज फीचर के रूप में क्लासीफाई करता है. यह दिखाता है कि यह अब एक्टिव तौर पर डेवलप नहीं है और फ्यूचर विंडोज रिलीज में इसे खत्म किया जा सकता है.

वर्डपैड के बदले यूज करें ये दो ऐप्स

वर्डपैड यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने इसे अभी स्टेबल विंडोज 11 वर्जन से नहीं हटाया है. आप अब भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल, बदलाव बीटा वर्जन में किये गए हैं जो बाद में स्टेबल वर्जन में भी आ सकता है. अगर आप वर्डपैड ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको इसके बदले माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या नोटपैड ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए. टेक्स्ट डॉक्यूमेंट के लिए आप नोटपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि .doc फाइल्स के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ऐप्स में आपको नये फीचर्स दिये गए हैं, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी.

Also Read: PDF को Excel में बदलने के आसान तरीके, आप भी जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >