आने वाले शादी सीजने के लिए सेव करें ये मेहंदी डिजाइन्स, खूबसूरती बढ़ेगी चार गुना

मेहंदी लगाना हर महिला को बहुत पसंद होता है. इसके लिए लोग अच्छे डिजाइन को पसंद कर रखते हैं और इसे आने वाले ओकेजन में लगाने के लिए गैलेरी में सेव कर रखते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जो आपकी गैलरी लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

मेहंदी डिजाइन्स जो आप के पास होने चाहिए. हर ओकेजन और हर मूड के लिए. महिलाएं हमेशा अपने च्वायस के हिसाब से मेहंदी लगाती हैं. किसी को भरे हाथ तो किसी को अरेबिक, किसी को ब्राइडल स्टाइल मेंहंदी पसंद होती है.

अरेबिक 

अगर आपको भी हल्के लुक वाली मेहंदी पसंद है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं. अरेबिक डिजाइन कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियों के बीच बहुत फेमस होता है.

अरेबिक इन बैक

अरेबिक इन बैक को आप हथेली पर लगे हैवी मेहंदी डिजाइन के साथ ट्राइ कर सकते हैं. यह हाथों को न्यूट्रल लुक देने के लिए लगाया जाता है. अगर आपने हथेली पर बहुत भरी और हैवी लुक वाला डिजाइन लगाया है तो यह आपके लुक को न्यूट्रल बना देगा.

भरे हाथ मेहंदी

अगर आपको भरे हाथ मेहंदी डिजाइंस पसंद हैं तो आप हैवी मेहंदी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं. भरे हाथ मेहंदी के डिजाइन अलग-अलग तरह से ट्राई कर सकते हैं.

राजस्थानी डिजाइन

राजस्थानी डिजाइन मेहंदी में कई तरह के प्रकार होते हैं. इसमें मंडला स्टाइल मेहंदी समेत कई तरह के फ्लोरल डिजाइन शामिल होते हैं. इन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.

सिंगल लाइन मेहंदी

सिंगन लाइन मेहंदी उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें मेहंदी लगाना तो पसंद है लेकिन बहुत भरे हाथ नहीं. आप अगर ऐसा सोचती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

फूल- पत्ती वाली डिजाइन

ये फूल पत्ती वाली डिजाइन काफी लंबे समय से चली आ रही है. ये ट्रेडिशनल डिजाइन महिलाओं की पसंदीदा मेहंदी डिजाइन में से एक है.

केरी डिजाइन

ये केरी डिजाइन आजकल महिलाओं को बहुत पसंद आती है. अगर आप वर्किंग हैं और कुछ हल्का डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आप लगा सकते हैं.

गोल टिक्की मेहंदी

ये गोल टिक्की डिजाइन वाली मेहंदी आप पर खूब जचेगी. मेहंदी की ये डिजाइन्स लेटेस्ट ट्रेंड में है. आप इस मेहंदी डिजाइन को फटाफट लगा सकती हैं और इससे खूबसूरती भी बढ़ जाएगी.

पोर्टेट स्टाइल

ये पोर्टेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन्स को शादी के लिए खासकर पसंद किया जाता है. इसमें दूल्हा-दूल्हन के इमेज होते हैं जिससे मेहंदी की महत्ता बढ़ जाती है. इसे रक्षाबंधन पर भी बहनें लगाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >