Masik Shivratri 2022: आज रखा जा रहा है मासिक शिवरात्रि का व्रत, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Masik Shivratri 2022: आश्विन मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत 24 सितंबर, शनिवार को रखा जा रहा है. यह व्रत चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. ऐसे में चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर को तड़के 2 बजकर 30 मिनट पर हो चुकी है.

Masik Shivratri 2022:  अश्विन माह में शिवरात्रि आज यानी 24 सितंबर 2022 (Ashwin Masik shivratri 2022 puja) शनिवार को रखा जा रहा है. इस दिन जो भक्त व्रत रखकर शंकर जी के संग माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करता है उसपर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है.

मासिक शिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त

आश्विन मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत 24 सितंबर, शनिवार को रखा जा रहा है. यह व्रत चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. ऐसे में चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर को तड़के 2 बजकर 30 मिनट पर हो चुकी है. वहीं चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 25 सितंबर को तड़के 3 बजकर 12 मिनट पर होगी.

मासिक शिवरात्रि का महत्व

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा रात के समय की जाती है. अश्वनी माह की शिवरात्रि में आप पूरी रात भगवान शिव का जागरण कर भगवान की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं. ऐसा करने से आर्थिक संकट व वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दूध, दही व शहद से जलाभिषेक करें.

मासिक शिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट

पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि.

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि…

  • इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें.

  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.

  • शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें.

  • भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें.

  • भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें. किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-

    अर्चना की जाती है.

  • भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें.

  • ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें.

  • भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है.

  • भगवान की आरती करना न भूलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >