राजकीय सम्मान के साथ साहेबगंज के मुनिलाल घाट पर शहीद कुंदन की हुई अंत्येष्टि

साहेबगंज : लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद कुंदन कुमार ओझा की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ की गई. साहेबगंज के मुनिलाल श्मशान घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया. इससे पूर्व शहीद का पार्थिव शरीर पटना से आज सुबह साहेबगंज स्थित डिहारी गांव पहुंचा था, जहां सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी थी.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद कुंदन कुमार ओझा की राजकीय सम्मान के साथ आज साहेबगंज के मुनिलाल श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई. अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग श्माशान घाट पर मौजूद थे. आपको बता दें कि कल शाम इनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां इन्हें श्रद्धांजलि व सलामी दी गयी थी. इसके बाद सड़क मार्ग से कल देर शाम शहीद कुंदन का पार्थिव शरीर साहिबगंज जिले के लिए रवाना किया गया था.

मुनिलाल श्मशान घाट पर अंत्येष्टि

साहेबगंज जिले के सदर प्रखंड के डिहारी गांव स्थित आवास पर शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे थे. पूरे गांव में शोक है. अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखने के बाद शहीद कुंदन का अंतिम संस्कार मुनिलाल श्मशान घाट पर किया गया.

शहीद को सलामी

अंत्येष्टि से पूर्व शहीद कुंदन कुमार ओझा को सेना के जवानों द्वारा सलामी दी गई. रामगढ़ व दानापुर कैंट से आये सेना के जवानों ने शहीद कुंदन को सलामी दी. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchayatnama

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >