Gadar 2 में अमरीश पुरी को रिप्लेस करने पर मनीष वाधवा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी जगह कोई भी…

1 / 1
Gadar 2 में अमरीश पुरी को रिप्लेस करने पर मनीष वाधवा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी जगह कोई भी…
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 में अमरीश पुरी को रिप्लेस करने पर मनीष वाधवा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी जगह कोई भी…

सनी देओल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जहां एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी. आइये जानते हैं फिल्म का विलेन कौन बनेगा.

गदर: एक प्रेम कथा को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो गए हों, लेकिन आज भी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आती है. अब जल्द ही गदर 2 रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था.

टीजर में तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी सामने आई. जहां तारा सिंग दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं लास्ट में एक्टर किसी की कब्र के पास रो रहे हैं. बैकग्राउंड में घर आजा परदेसी बज रहा है.

गदर 2 की कहानी में सभी पुराने किरदार हैं, सिर्फ सकीना के पिता अशरफ अली उर्फ ​​अमरीश पुरी को छोड़कर. दरअसल एक्टर का निधन हो गया है. जिसके बाद अब उनकी जगह मनीष वाधवा ले रहे है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में मनीष वाधवा ने खुलासा किया कि वह फिल्म में पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे. वाधवा ने ये भी कहा है कि अमरीश पुरी के किरदार की कोई तुलना नहीं है. इसलिए उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है.’

बता दें कि मनीष वाधवा ने ‘पठान’ में जनरल कादिर की भूमिका निभाई है. दूसरी ओर, मनीष ने लोकप्रिय टीवी शो चंद्रगुप्त मौर्य में चाणक्य की भूमिका भी निभाई है. एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

इस बीच फिल्म के मेन लीड सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं. इस बार कई नये किरदार की भी एंट्री हुई है, जिसमें सिमरत कौर, लव सिन्हा जैसों का नाम शामिल है.

गदर भारत-पाकिस्तान विभाजन और भारत की आजादी के बाद की कहानी है. तारा सिंह और सकीना, जो दो अलग-अलग धर्मों के पति-पत्नी हैं, अलग हो जाते हैं. जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे और पत्नी को लेने के लिए पाकिस्तान जाता है और पूरे पाकिस्तान को प्यार की ताकत से हिला देता है. गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >