'आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती', पति को याद कर इमोशनल हुई मंदिरा बेदी, मौनी रॉय ने किया ये कमेंट

मंदिरा बेदी अपने पति राज कौशल को यादकर आज काफी भावुक हो गई. अपनी शादी की फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और एंकर-होस्ट मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने पिछले साल अपने पति राज कौशल (Raj Kaushal) को खो दिया. आज वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर राज को यादकर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने लिखा, आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती.

दरअसल, 14 फरवरी 1999 को मंदिरा बेदी और राज कौशल ने शादी किया था. लेकिन आज इस दिन वो उनके साथ नहीं है. पिछले साल राज का अचानक निधन हो गया था. मंदिरा उन्हें यादकर काफी भावुक हो गई. अपनी शादी की फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती. साथ में दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया.

https://www.instagram.com/p/CZ8T8MNlPMD/

मंदिरा बेदी के पोस्ट पर मौनी ने किया कमेंट

इस तसवीर में मंदिरा बेदी और राज कौशल काफी खुश दिख रहे हैं. एक्ट्रेस दुल्हन के गेटअप में काफी खूबसूरत लग रही है. राज उन्हें पीछे से हग किए हुए है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान है. इस पोस्ट पर मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, आयशा श्रॉफ, मु्क्ति मोहन ने दिल वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू का बिकिनी टॉप में बोल्ड अंदाज, इस लुक से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

पिछले साल मंदिरा के पति का निधन

गौरतलब है कि पिछले साल 2021 में 30 जून को 49 साल की उम्र में राज कौशल का अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से सबको काफी शॉक्ड लगा था. उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी. बता दें कि दोनों के दो बच्चे है, जिसका नाम तारा और वीर है. एक्ट्रेस उनके साथ तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है.

मौनी रॉय की शादी में शामिल हुई थी एक्ट्रेस

पिछले दिनों मंदिरा बेदी अपनी बहुत अच्छी दोस्त मौनी रॉय की शादी में नजर आई थी. शादी के फंक्शन की तसवीरों और वीडियोज में उन्हें हंसते- मुस्कुराते देख फैंस काफी खुश हो गए थे. बता दें कि एक्ट्रेस को शांति सीरीयल से घर-घर में पहचान मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >