Gujarat Election: गुजरात में शख्स ने बीच में रोका राहुल गांधी का भाषण, फिर पूर्व कांग्रेस चीफ ने किया ऐसा

राहुल गांधी गुजरात के सूरत में जब एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस समय एक शख्स ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. शख्स ने चिल्लाकर कहा कि आप हिंदी में बोलें, हम समझ लेंगे. भाषण देते हुए रोके जाने पर राहुल गांधी ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे देखकर उनके समर्थक उनकी जय-जयकार करने लगे.

भारत जोड़ो यात्रा में निकले राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव में उतर चुके हैं. उन्होंने गुजरात में मंगलवार को दो रैली की. एक सूरत में की. लेकिन वहां राहुल गांधी को भाषण देते समय एक शख्स ने बीच में ही रोक दिया. जिसके बाद वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए चौक गये.

‘आप हिंदी में बोले हम समझ जाएंगे’

राहुल गांधी गुजरात के सूरत में जब एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस समय एक शख्स ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. शख्स ने चिल्लाकर कहा कि आप हिंदी में बोलें, हम समझ लेंगे. दरअसल राहुल गांधी हिंदी में भाषण दे रहे थे और उनके भाषण को वहां मौजूद कांग्रेसी नेता भरत सिंह सोलंकी उसे गुजराती में ट्रांसलेट कर रहे थे. ऐसे में राहुल गांधी को बीच में रुकना पड़ा रहा था. जिससे रैली में मौजूद लोगों को परेशानी को रही थी. तभी एक शख्स मंच के करीब पहुंचा और राहुल गांधी को भाषण देने से रोक दिया. उसने कहा, आप हिंदी में ही बोलिये, हम समझ जायेंगे.

Also Read: गुजरात चुनाव: मोरबी हादसे पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, कहा- दोषियों के खिलाफ क्यों नहीं हुई कार्रवाई

क्या ठीक रहेगा, हिंदी में चलेगा?

भाषण देते हुए रोके जाने पर राहुल गांधी ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे देखकर उनके समर्थक उनकी जय-जयकार करने लगे. दरअसल राहुल गांधी से पूछा, क्या ठीक रहेगा, हिंदी में चलेगा? राहुल गांधी की इस प्रतिक्रिया से वहां मौजूद सभी लोगों ने जयजयकार करना शुरू कर दिया. भरत सिंह सोलंकी, जो ट्रांसलेटर की भूमिका में थे, उन्हें वहां से जाना पड़ा.

राहुल गांधी ने हिंदी में दिया भाषण

ट्रांसलेटर के जाने के बाद राहुल गांधी अपना भाषण हिंदी में ही दिया. मालूम हो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी गुजरात चुनाव में पहली बार रैली करने पहुंचे थे. राहुल गुजरात के महुवा में आदिवासियों को संबोधित कर रहे थे.

राहुल गांधी ने आदिवासियों को देश का पहला मालिक बताया, बीजेपी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने गुजरात में रैली के दौरान आदिवासियों को देश का पहला मालिक बताया और बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने एक बार फिर से दोहराया, बीजेपी आदिवासियों का हक मारने में जुटी है. राहुल गांधी ने मंच से कहा, वे आदिवासियों को वनवासी कहते हैं, लेकिन आपको कभी भी मालिक नहीं कहते. उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, बीजेपी नहीं चाहती कि आप शहरों में रहें. आपके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बने. आपके बच्चे विमान में उड़ें और अंग्रेजी बोलें.

गुजरात में दो चरणों में होना है विधानसभा का चुनाव

गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है. जबकि 8 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात का एक साथ रिजल्ट आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >