प. बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ममता बनर्जी कोलकाता में चुनाव प्रचार पर के अपने कार्यक्रम को रद्द कर सकती है. यह जानकारी टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दी है. हालांकि ममता बनर्जी प्रतीकात्मक तौर पर एक मीटिंग जरुर करेंगी. यह मीटिंग सांतवें चरण के चुनाव के दिन किया जाएगा.
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर बताया कि ममता बनर्जी कोलकाता में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब यहां पर एक भी रैली, जनसभा और रोड शो नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक तौर पर सीएम 26 अप्रैल को एक मीटिंग करेंगी.
राहुल की सभी रैली रद्द- इससे पहले, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने बंगाल चुनाव में अपने सभी रैली को रद्द करने का ऐलान किया था. राहुल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘कोरोना संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियाँ रद्द करने का निर्णय लिया है. राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है.’
कोलकाता में 11 सीट – कोलकाता नगर निगम के तहत विधानसभा की कुल 11 सीट है, जिसमें दो चरणों में चुनाव होना है. कोलकाता पोर्ट, भवानीपुर, रासबिहारी और बालीगंज सीट पर 26 अप्रैल को मतदान है, जबकि चौरंगी, ईटाली, बेलेघाटा, जोड़ासांकू, श्यामपूकुर, मनिकतल्ला और काशीपुर बेलेगछिया सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग है.
Posted By: Avinish kumar mishra
