Mamata Banerjee : किसानों पर भाजपा के बर्बर हमले की निंदा करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को किसानों के विरोध को कुचलने के बजाय अपने बढ़ते अहंकार, सत्ता की भूख को दबाना चाहिए. ममता बनर्जी ने केंद्र की आलोचना की और सवाल उठाया, क्या यह विकसित भारत का उदाहरण है ?

दिल्ली की ओर बढ़ रहे हजारों किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस छोड़ा है. किसानों काे हरियाणा बॉर्डर पर ही पुलिस की ओर से रोकने का प्रयास किया जा रहा है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने मंगलवार को इस घटना की ‘कड़ी निंदा ‘ की है. एक्स हैंडल पर एक लंबे ट्वीट में उन्होंने लिखा, अगर देश के किसानों पर आंसू गैस से हमला किया जाएगा, तो देश कैसे आगे बढ़ेगा. ममता बनर्जी ने केंद्र की आलोचना की और सवाल उठाया, क्या यह विकसित भारत का उदाहरण है ? यह घटना इस बात का सबूत है कि केंद्र सरकार ने किसानों और मजदूरों को उचित मदद नहीं दी है. अपने मौलिक अधिकारों के लिए बोलने की इच्छा रखने वाले किसानों पर हमला किया जा रहा है. मैं किसानों पर इस हमले की “कड़ी निंदा” करती हूं.

मौलिक अधिकारों मांगने वाले किसानों पर किया जा रहा है हमला

पंजाब, हरियाणा के हजारों किसानों ने फसलों के उचित समर्थन मूल्य के लिए कानूनी सुरक्षा, कृषि ऋण माफी समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च का आह्वान किया है. मंगलवार को पुलिस ने उस ऑपरेशन को हरियाणा की सीमा पर रोक दिया. किसानों पर आंसू गैस फेंके जाते हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने लिखा, भाजपा को किसान आंदोलन की मांग करने की बजाय अपना अहंकार कम करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >