Mahashivratri 2023 Puja Vidhi Live Updates: महाशिवरात्रि पूजा की आसान विधि, मुहूर्त मंत्र समेत डिटेल जानें

Mahashivratri 2023 Puja Vidhi And Muhurat Live Updates: महाशिवरात्रि पर्व आज 18 फरवरी को मनाया जा रहा. इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन देवों के देव महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना होती है. इस बार महाशिवरात्रि का दिन बड़ा ही खास है क्योंकि यह शनिवार के दिन है और उस दिन शनि प्रदोष का व्रत भी होगा. यहां जानें शिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट

Live Updates
9:06 PM. 18 Feb 23 3:36 PM. 18 Feb

भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए करें इन मंत्राें का जाप

ॐ नमो भगवते रुद्राय

इस मंत्र का जाप भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए किया जाता है. भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको इसका पाठ करना चाहिए. ये मंत्र आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने में मदद करता है.

9:06 PM. 18 Feb 23 3:36 PM. 18 Feb

महाशिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि इस वर्ष 18 फरवरी 2023, शनिवार को है. यह अत्यन्त पुण्यफलदायी महापर्व है. इस दिन किसी विशेष मनोकामना पूर्ती के लिए शुभ मुहूर्त में शिव जी के पूजा-उपासना करें-

सुवह- 11.00 बजे से दोपहर 12.57 तक

प्रदोषकाल- सायं-5.28 से 7.41 तक

महानिशारात्रि-12-11 से रात्रि 2-28 तक

9:06 PM. 18 Feb 23 3:36 PM. 18 Feb

कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर के लिए करती हैं पूजा

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से नरक से मुक्ति मिलती है. साथ ही साथ कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इसदिन व्रत रखती हैं.

9:06 PM. 18 Feb 23 3:36 PM. 18 Feb

मनोकामना पूर्ति के लिए इस तरह से चढ़ाएं बिल्व पत्र

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बिल्वपत्र के ऊपर चंदन या अष्टगंध से “ॐ” या फिर शिव जी का पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” लिखकर अर्पित करना चाहिए।माना जाता है कि इससे व्यक्ति की मुश्किल इच्छाएं भी पूरी हो जाती है. भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं.

9:06 PM. 18 Feb 23 3:36 PM. 18 Feb

शिव जी को बेलपत्र चढ़ाते समय इन बाताें का रखें ध्यान 

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा अवश्य करनी चाहिए और उसपर बिल्वपत्र अवश्य चढ़ाने चाहिए. यदि आपको शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाना है तो एक दिन पहले ही लाकर गंगाजल में डालकर रख देना चाहिण्. बिल्वपत्र अर्पित करने से पहले भलि-भांति देख लेना चाहिए कि वह दूषित या कहीं से भी कटा-फटा नहीं होना चाहिए. बिल्वपत्र हमेशा पूर्ण होना चाहिए. तीन पत्ती से कम यानि खंडित बिल्वपत्र मान्य नहीं होता है.

5:55 PM. 18 Feb 23 12:25 PM. 18 Feb

जपें ये शिव पंचाक्षर स्तोत्र

शिव पंचाक्षर श्लोक 1: नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय. नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः॥

अर्थ: शिव जिनके कंठ मे सांपों का माला है, जो तीन नेत्रों वाले हैं. भस्म से जिनका अनुलेपन हुआ, दिशांए जिनके वस्त्र है. उस महेश्वर ‘न’ कार स्वरूप शिव को हार्दिक नमस्कार है.

शिव पंचाक्षर श्लोक 2: मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय. मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मै म काराय नमः शिवायः॥

अर्थ: जिस शिव की अर्चना गंगाजल और चन्दन से हुई. जिनकी पूजा मन्दार के फूल व अन्य पुष्पों से हुई है, उन नन्दी के अधिपति और प्रमथगणों के स्वामी महेश्वर ‘म’ स्वरूप भोले शिव को सदैव नमस्कार है.

शिव पंचाक्षर श्लोक 3: शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय. श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नमः शिवायः॥

अर्थ: शिव जो कल्याणकारी है. पार्वती माता को प्रसन्न करने के लिए खुद सूर्य स्वरूप हैं. राजा दक्ष के यज्ञ के जो नाशक हैं, जिनकी झंडे में बैल की निशानी है, उन शोभाशाली श्री नीलकण्ठ ‘शि’ कार स्वरूप भोल शिव को नमस्कार है.

शिव पंचाक्षर श्लोक 4: वसिष्ठ कुम्भोद्भव गौतमार्य मुनींद्र देवार्चित शेखराय. चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै व काराय नमः शिवायः॥

अर्थ: असुर से लेकर वशिष्ठ, अगस्त्य व गौतम आदि श्रेष्ठ ऋषि मुनियों ने तथा इंद्र देव ने भी जिनके आगे मस्तक झुकाए है, शिव की पूजा की है. जिनके चंद्रमा, सूर्य और अग्नि जैसे प्रलयकारी नेत्र हैं. उन ‘व’ कार स्वरूप शिव को सदैव नमस्कार है.

शिव पंचाक्षर श्लोक 5: यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय. दिव्याय देवाय दिगंबराय तस्मै य काराय नमः शिवायः॥

अर्थ: शिव जो यक्षरूप धारण करने वाले हैं, जो जटाधारी, व जिनके हाथ में उनका पिनाक नामक धनुष है. जो दिव्य है, सनातन पुरुष हैं. उन दिगम्बर शिव के ‘य’ कार स्वरूप को नमस्कार है.

मुख्य बातें

Mahashivratri 2023 Puja Vidhi And Muhurat Live Updates: महाशिवरात्रि पर्व आज 18 फरवरी को मनाया जा रहा. इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन देवों के देव महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना होती है. इस बार महाशिवरात्रि का दिन बड़ा ही खास है क्योंकि यह शनिवार के दिन है और उस दिन शनि प्रदोष का व्रत भी होगा. यहां जानें शिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >