Madhuri Dixit Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी दीक्षित? एक फिल्म के लिए वसूलती है तगड़ी रकम

Madhuri Dixit Net Worth: माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी है. माधुरी को फिल्म तेजाब से काफी लोकप्रियता मिली, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक फिल्म में काम करने के लिए वो मोटी रकम लेती है.

Madhuri Dixit Net Worth: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. माधुरी ने अपनी स्माइल और एक्टिंग से कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया. माधुरी ने फिल्म ‘अबोध’ से फिल्म की दुनिया में कदम रखा था और उसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी. आज धक-धक गर्ल के जन्मदिन पर आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते है.

माधुरी दीक्षित का नेट वर्थ

माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी है. माधुरी को फिल्म तेजाब से काफी लोकप्रियता मिली, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वो 250 करोड़ रुपये की मालकिन है. ये आंकड़ा साल 2022 तक है. इसके अलावा वो ब्रांड प्रमोशन्स से तगड़ी कमाई करती है और एक फिल्म में काम करने के लिए 4-5 करोड़ वसूलती है. एक्ट्रेस रियलिटी शोज से भी मोटी कमाई करती है.

माधुरी दीक्षित की कार कलेक्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित का प्रोडक्शन हाउस भी है. माधुरी मुंबई के लोखंडवाला में आलीशान घर में रहती है. उनके पास व्हाइट ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड लग्जरी कारें भी है. बता दें कि 90 के दशक में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा फीस लेती है. वो टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थी.

Also Read: Zara Hatke Zara Bachke Trailer: सारा- विक्की की फिल्म जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर रिलीज, जानें कब होगी रिलीज?

माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्में

माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को आखिरी बार करण जौहर निर्मित वेब शो द फेम गेम में देखा गया था. इसमें उनके अपोजिट संजय कपूर और मानव कौल थे. वहीं उनकी फिल्म माजा मां भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके अपोजिट गजराव राव दिखे थे. फिल्म में उन्होंने दमदार मां का किरदार निभाया था जिसकी तारीफ हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >