B’day Spl: इस क्रिकेटर पर माधुरी दीक्षित का आया था दिल, फिर इस वजह से खत्म हुआ था रिश्ता

Madhuri Dixit- 90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. माधुरी दीक्षित फिल्म जगत की एक ऐसी अदाकारा हैं जो आज भी अपने दिलकश अंदाज से लोगों के दिलों पर छाईं हुई हैं. माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं. एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी है. आपको ये तो याद होगा कि उनका नाम संजय दत्त, अनिल कपूर के साथ जुड़ता रहा है, लेकिन क्या आप जानते है माधुरी का क्रिकेटर अजय जडेजा से अफेयर रह चुका हैं.

Happy Birthday Madhuri Dixit: 90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. माधुरी दीक्षित फिल्म जगत की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आज भी अपने दिलकश अंदाज से लोगों के दिलों पर छाईं हुई हैं. माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं. एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी है. आपको ये तो याद होगा कि उनका नाम संजय दत्त, अनिल कपूर के साथ जुड़ता रहा है, लेकिन क्या आप जानते है माधुरी का क्रिकेटर अजय जडेजा से अफेयर रह चुका हैं.

Also Read: B’day Spl: कभी डॉक्‍टर बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, फिर सलमान की पड़ी नजर तो बन गई हीरोइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित का नाम कई एक्टर्स से जुड़ा, लेकिन माधुरी क्रिकेटर अजय जडेजा पर फिदा थी. दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई. पहली ही मुलाकात से माधुरी और अजय के अफेयर के किस्से उड़ने लगे. माधुरी से नाम जुड़ने के बाद अजय जडेजा के फिल्मों में आने की भी चर्चा होने लगी.

माधुरी ने एक प्रोड्यूसर से अजय को फिल्म में लेने की सिफारिश की. उन्होंने भी बड़े-बड़े प्रोड्यूसर से अजय जडेजा को काम देने की सिफारिश कर दी. जडेजा को फिल्म मिलने ही वाली थी कि तभी अचानक टीम इंडिया के इस सुपरस्टार के करियर ने करवट बदल दी. उनके बल्ले से रन निकलने मुश्किल हो गए, ये जडेजा के करियर का सबसे खराब दौर था. कई मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी कहती हैं कि अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित के बीच टीम इंडिया के उपकप्तान का परिवार आ गया था. बताया जाता है कि चूंकि अजय जडेजा एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और माधुरी एक मिडिल क्लास ब्राह्मण परिवार से तो दोनों की शादी कतई नहीं हो सकती. खबरों के मुताबिक जडेजा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था.

Also Read: B’day Spl: …तो इस वजह से रामायण की ‘सीता’ ने स्क्रीन पर नहीं पहने छोटे कपड़े, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

अजय जडेजा साल 1999 में मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए, वो मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ फंसे और इस घटना ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. फिर माधुरी दीक्षित ने जडेजा से दूरी बना ली. जिसके बाद माधुरी डॉक्टर श्रीराम नेने से मिली और दोनों परिणय सूत्र में बंध गए.

Also Read: उर्वशी रौतेला ने फ्लेमिंगो डांस से मचाया धमाल, इस वायरल हो रहे वीडियो को आपने देखा क्या?

वहीं, इसके अलावा साजन और खलनायक जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम करने के बाद माधुरी का नाम संजय दत्त से भी जोड़ा जाता था. नंबे के दशक में दोनों के अफेयर की खबरे काफी चर्चा में रही थी. जबकि राम-लखन और परिंदा जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम करने के बाद माधुरी का नाम अनिल कपूर से जोड़ा जाने लगा था. बॉलीवुड खबरों के अुनसार, दोनों का अफेयर लम्बे समय तक चला था. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >