Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर आज मतदान जारी है. तीसरे चरण में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं. आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 और बिहार की पांच सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है. बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी. तीसरे चरण में एनडीए समर्थित जदयू के तीन और भाजपा एवं लोजपा-आर के एक-एक प्रत्याशी तथा इंडिया गठबंधन समर्थित राजद के तीन और भाकपा व वीआईपी के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, बसपा के पांच उम्मीदवार एवं 19 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है. बिहार में तीसरे चरण के मतदान के हर अपडेट के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ जुड़े रहे.
Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: बिहार में 5 बजे तक 56 प्रतिशत हुआ मतदान
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है. 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. तीसरे चरण में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं.

Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: बिहार में 5 बजे तक 56 प्रतिशत हुआ मतदान
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates:बिहार में 60 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग हुई. जिसमें कुल मतदान का औसत प्रतिशत 60 रहा. इसमें सुपौल में 62%, मधेपुरा में 61 %, अररिया में 62.50 %, खगड़िया में 58.00% और झंझारपुर में 55.60 फीसदी मतदान हुआ.
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates: बिहार में शाम 5 बजे तक 56.01% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी है. यहां 5 बजे तक कुल 54.35 फीसद वोटिंग हुई है. जिसमें झंझारपुर में 53.29%, सुपौल में 58.91%, अररिया में 58.57%, मधेपुरा में 54.92% और खगड़िया में 54.35% वोटिंग हुई है.
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates: बिहार में शाम 5 बजे तक 56.01% वोटिंगलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत बिहार की 5 स���टों पर वोटिंग जारी है. यहां 5 बजे तक कुल 54.35 फीसद वोटिंग हुई है. जिसमें झंझारपुर में 53.29%, सुपौल में 58.91%, अररिया में 58.57%, मधेपुरा में 54.92% और खगड़िया में 54.35% वोटिंग हुई है.
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates:मधेपुरा के मतदान केंद्र पर शाम 5.30 बजे ही सन्नाटा
लोकसभा आम चुनाव के तहत मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के बिहारीगंज विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 151, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विष्णुपुर (बिहारीगंज प्रखंड) शाम 5.30 बजे ही मतदाताओं से खाली हो गया. यहां के पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 311 पुरुष एवं 364 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है.
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates:संचिता बसु ने पहली बार किया मतदान
दक्षिण भारत की फिल्मों में अपनी अभिनय का जलवा दिखा चुकी टिकटॉक स्टार संचिता बसु ने भी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के पाठक टोला स्थित बूथ संख्या 331 पर अपनी मां के साथ पहली बार मतदान किया.
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live Updates:संचिता बसु ने पहली बार किया मतदान
दक्षिण भारत की फिल्मों में अपनी अभिनय का जलवा दिखा चुकी टिकटॉक स्टार संचिता बसु ने भी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के पाठक टोला स्थित बूथ संख्या 331 पर अपनी मां के साथ पहली बार मतदान किया.